10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में बड़ा ड्रामा, पूर्व राष्‍ट्रपति को पार्टी कांग्रेस से 'जबरन' निकाला,...

चीन में बड़ा ड्रामा, पूर्व राष्‍ट्रपति को पार्टी कांग्रेस से ‘जबरन’ निकाला, जिनपिंग के विरोधी PM हटाए गए

Published on

बीजिंग

चीन में कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की 20वीं कांग्रेस में शी जिनपिंग की तीसरी बार ताजपोशी के बीच एक बड़ा ड्रामा देखने को मिला। चीन के पूर्व राष्‍ट्रपति हू जिनताओ को पार्टी कांग्रेस के बीच से ‘जबरन’ उठाकर बाहर कर दिया गया। हू जिनताओ को जब निकाला गया, उस समय चीन के ग्रेट हॉल में समापन समारोह चल रहा था। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है। यही नहीं पार्टी कांग्रेस के बाद शी जिनपिंग के धुर विरोधी रहे प्रधानमंत्री ली केकिआंग को सेंट्रल कमिटी से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया। इसके साथ ही वह अब पार्टी की गतिविधियों से रिटायर हो गए हैं।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सुरक्षाकर्मी हू जिनताओ को जबरन हाथ पकड़कर निकाल रहे हैं। इस दौरान हू जिन‍ताओ निकलना नहीं चाहते हैं और विरोध भी करते हैं लेकिन उन्‍हें हाथ पकड़कर ग्रेट हॉल से निकाल दिया गया। इस दौरान एक चीनी नेता ने हू जिनताओ को समझाना चाहा लेकिन दूसरे ने उन्‍हें रोक दिया। हू जिनताओ 79 साल के हैं और उन्‍हें ग्रेट हॉल के आगे के सीट पर बैठाया गया था। उनके ठीक आगे राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग बैठे हुए थे। इसके बाद उनके पास दो लोग पहुंचते हैं। हू जिनताओ ने कुछ देर उनसे बात की।

ग्रेट हाल से जाना नहीं चाहते थे हू जिनताओ
वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों लोगों से बातचीत के बाद हू जिनताओ ग्रेट हाल से जाना नहीं चाहते थे। हालांकि दोनों ही लोगों ने हाथ पकड़कर उन्‍हें ग्रेट हाल से हटा दिया। हू जिनताओ को किन परिस्थित‍ियों में निकाला गया, यह अभी तक स्‍पष्‍ट नहीं हुआ है। हू जिनताओ को राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली केकिआंग के कंधों पर हाथ रखते हुए देखा गया। हू जिनताओ साल 2013 में रिटायर हो गए थे। हाल के दिनों में वह सार्वजनिक रूप से काफी बीमार दिखे हैं।

इस बीच पार्टी कांग्रेस में फैसला किया गया है कि चीन के प्रधानमंत्री ली केकिआंग को कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के मुख्‍य नेतृत्‍व सेंट्रल कमिटी से हटा दिया गया है। इस तरह से शी जिनपिंग के बाद दूसरे नंबर पर आने वाले चीनी प्रधानमंत्री पार्टी की भूमिका से रिटायर हो गए हैं। प्रधानमंत्री ली को शी जिनपिंग का मुख्‍य प्रतिद्वंदी माना जा रहा था। इसके साथ ही शी जिनपिंग के तीसरी बार ताजपोशी का रास्‍ता साफ हो गया है। यही नहीं चीन में चौथे सबसे शक्तिशाली अधिकारी रहे वांग यांग को भी बाहर का रास्‍ता दिखा दिया गया है।

चीन में शी जिनपिंग सबसे शक्तिशाली हो गए
विश्‍लेषकों के मुताबिक कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की सेंट्रल कमिटी में अब शी जिनपिंग के समर्थकों को ज्‍यादा जगह दी गई है। प्रधानमंत्री ली के विदाई के साथ ही अब चीन में शी जिनपिंग सबसे शक्तिशाली हो गए हैं। सेंट्रल कमिटी में शी समर्थकों का दबदबा होने के बाद चीनी राष्‍ट्रपति अपने तीसरे कार्यकाल में आसानी से कड़े फैसले ले सकेंगे। इस तरह से शी जिनपिंग के देश में सबसे शक्तिशाली नेता होने का रास्‍ता पूरी तरह से साफ हो गया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...