10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयएक ही बच्चा क्यों है और पैदा करो... एर्दोगन ने पूछा सवाल,...

एक ही बच्चा क्यों है और पैदा करो… एर्दोगन ने पूछा सवाल, शर्म से लाल हो गया तुर्की का यह हैंडसम सांसद

Published on

अंकारा

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन बिन मांगे सलाह देने के कारण विरोधियों के निशाने पर हैं। उन्होंने अपनी पार्टी में शामिल हो रहे एक सांसद को लोगों के बीच और अधिक बच्चे पैदा करने की सलाह दे डाली। इस दौरान उस युवा सांसद की पत्नी भी उसके साथ मौजूद थी। एर्दोगन की सलाह को सुनकर सांसद और उनकी पत्नी दोनों झेप गए। बाद में उस युवा सांसद ने कहा कि उनकी पत्नी पीएचडी कर रही हैं। ऐसे में ज्यादा बच्चे पैदा करने से उनके करियर पर असर पड़ सकता है। लेकिन, एर्दोगन इतने पर भी नहीं माने। उन्होंने अपनी पार्टी में शामिल हो रहे नेता की पत्नी से कहा कि और बच्चे होने चाहिए। देखो! कुर्दिश वर्कर्स पार्टी वाले 5-10 और 15 बच्चे पैदा कर रहे हैं। कुर्दिश वर्कर्स पार्टी को एर्दोगन ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है। उनके इस बयान पर तुर्की में हंगामा खड़ा हो गया है। विपक्षी पार्टियों समेत तुर्की की मॉर्डर्न जनता भी एर्दोगन के बयान का विरोध कर रही है।

नेता बोला- पत्नी पीएचडी कर रही हैं, इसलिए नहीं चाहते बच्चे
एर्दोगन की जस्टिस एंड डेवेलपमेंट पार्टी में शामिल होने वाले नेता का नाम मेहमत अली सिलेबी बताया जा रहा है। वह पहले मुख्य विपक्षी रिपब्लिकन पीपल्स पार्टी के नेता थे। बुधवार को आधिकारिक रूप से मेहमत अली सिलेबी का एर्दोगन की पार्टी में स्वागत किया गया। इस स्वागत समारोह में मेहमत अली सिलेबी की पत्नी भी मौजूद थीं। स्वागत समारोह में एर्दोगन ने मेहमत अली सिलेबी से पूछा कि आपके कितने बच्चे हैं। इसके जवाब में मेहमत ने कहा कि एक बच्चा है। यह सुनते ही एर्दोगन ने मेहमत की पत्नी से कहा कि और होने चाहिए। इस पर मेहमत ने जवाब दिया कि उनकी पत्नी पीएचडी की स्टूडेंट हैं। ऐसे में अभी उनके लिए करियर ज्यादा

एर्दोगन बोले- बच्चों को जन्म देना भी महत्वपूर्ण
यह जवाब सुनते ही एर्दोगन तपाक से बोल पड़े कि बच्चों को जन्म देना भी काफी महत्वपूर्ण है. उनकी संख्या और बढ़ानी चाहिए। हम कामना करते हैं कि ऐसा हो बच्चे बहुत महत्वपूर्ण हैं। देखो कि कैसे कुर्दिश वर्कर्स पार्टी वाले 5-10 और 15 बच्चे पैदा कर रहे हैं। इस पर मेहमत ने कहा कि उनकी पत्नी की पीएचडी जैसे खत्म हो जाएगी, वह एक और बच्चे की आशा कर सकते हैं। इसके बाद से सांसद मेहमत एर्दोगन के पास से उठकर बाकी नेताओं के बीच चले गए। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग एर्दोगन के इस सलाह की आलोचना कर रहे हैं। तुर्की की विपक्षी पार्टियां पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, फ्यूचर पार्टी, कुर्दिश वर्कर्स पार्टी, डेमोक्रेसी एंड प्रोग्रेस पार्टी और रिपब्लिकन पीपल्स पार्टी ने इसे महिलाओं का अपमान करार दिया है।

कौन हैं मेहमत अली सिलेबी
सांसद मेहमत अली सिलेबी की उम्र 39 साल की है। वह तुर्की की सेना में भी काम कर चुके हैं। वर्तमान में वे सिविल पायलट के तौर पर भी काम कर रहे हैं। 2018 में वह रिपब्लिकन पीपल्स पार्टी से सांसद चुने गए थे। 2021 में वे रिपल्बिकन पीपल्स पार्टी को छोड़ नेशनल पार्टी में शामिल हो गए। इसके बाद पिछले साल वह नेशनल पार्टी को छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2008 में मेहमत पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे, जिस कारण उन्हें 41 महीने की कैद की सजा सुनाई गई। 2014 में रिहा होने के बाद उन्होंने राजनीति में काफी नाम कमाया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...