11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन में फिर शुरू होगी प्रधानमंत्री की रेस, प्रीती पटेल ने बोरिस...

ब्रिटेन में फिर शुरू होगी प्रधानमंत्री की रेस, प्रीती पटेल ने बोरिस जॉनसन का किया समर्थन, 100 सांसद ऋषि के पक्ष में

Published on

लंदन

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की कैबिनेट में गृह मंत्री के रूप में कार्य कर चुकीं प्रीति पटेल ने लिज ट्रस की जगह अपने पूर्व बॉस को दोबारा प्रधानमंत्री बनाये जाने का समर्थन किया है। भारतीय मूल की सांसद पटेल पिछली बार प्रधानमंत्री पद के लिए कंजर्वेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस और ऋषि सुनक में जारी प्रतिद्वंद्विता के बीच अपनी पसंद जाहिर नहीं करते हुए मौन धारण कर लिया था। लेकिन पटेल ने अब कहा है कि वर्ष 2019 के आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता जॉनसन को जनादेश मिला था।

पचास वर्षीय राजनीतिज्ञ ने ट्वीट किया कि पूर्व प्रधानमंत्री ने सही बड़े फैसले लेकर खुद को साबित किया है। पटेल ने ट्वीट किया, ‘‘ बोरिस के पास हमारे चुनावी एजेंडे को पूरा करने का जनादेश है। मैं नेतृत्व हासिल करने के मुकाबले में जॉनसन का समर्थन करती हूं।’’ जॉनसन (58) कैरिबिया में छुट्टी बिताकर वापस आ गये हैं और उनके एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल होने के आसार हैं।

नीतियों से रुख पलट लेने और वित्त बाजार में गिरावट के कारण महज 44 दिनों में प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने वालीं लिज ट्रस की जगह लेने के लिहाज से सबसे आगे चल रहे भारतीय मूल के ऋषि सुनक को जॉनसन से चुनौती मिल सकती है। कई घोटालों और बड़ी संख्या में अपने मंत्रियों के इस्तीफे के बाद खुद जॉनसन ने भी छह हफ्ते पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन कंजर्वेटिव पार्टी में उनकी लोकप्रियता बरकरार है।

ऋषि सुनक के 100 समर्थक
कम से कम तीन कैबिनेट मंत्री खुले तौर पर कह चुके हैं कि वे नये प्रधानमंत्री के रूप में जॉनसन का समर्थन करेंगे जिनमें वाणिज्य मंत्री जैकब रीसमॉग्ग, रक्षा मंत्री बेन वालेस और एक अन्य मंत्री सिमोन क्लार्क शामिल हैं। जॉनसन के समर्थकों की संख्या 46 पर पहुंच गई है, लेकिन सुनक के समर्थकों की संख्या 100 है। यदि केवल एक उम्मीदवार आगे आता है, तो ब्रिटेन को अगले हफ्ते तक नया प्रधानमंत्री मिल जायेगा।
लिज ट्रस का इस्तीफा और ब्रिटेन की जगहंसाई, हालात बयां कर रही जर्मन रिपोर्टर ने लाइव टीवी पर दे दी गाली!

ऑनलाइन तरीके से होगा मतदान
लेकिन यदि दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होता है, तो शुक्रवार तक 1,70,000 टोरी सदस्य ऑनलाइन माध्यम से मतदान करेंगे। अब तक, यह त्रिकोणीय मुकाबला लग रहा है,क्योंकि तीसरे स्थान पर मौजूद हाउस ऑफ कामंस की नेता पेनी मॉरडोन्ट ने भी अपना अभियान शुरू कर दिया है। पेनी ने अधिक से अधिक सांसदों को आकर्षित करने के लिए वीडियो अभियान शुरू किया है और उनके समर्थकों की संख्या बढ़कर 21 पर पहुंच चुकी है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...