13.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeखेलरोज 150 छक्के मारता हूं... पाकिस्तान के इस फेकू बल्लेबाज की अर्शदीप...

रोज 150 छक्के मारता हूं… पाकिस्तान के इस फेकू बल्लेबाज की अर्शदीप ने निकाली हेकड़ी

Published on

मेलबर्न

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के अपने पहले मैच में ही पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। खास तौर से अर्शदीप सिंह ने तो पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 32 रन देकर तीन बड़े विकेट लिए। अर्शदीप के खाते में कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अलावा उस खिलाड़ी को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया जो डिंग हांकने में अव्वल है। यह कोई और नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पावर हिटर कहे जाने वाले आसिफ अली हैं।

अर्शदीप ने आसिफ अली को भी अपना शिकार बनाया। आसिफ सिर्फ तीन गेंद खेलकर 2 रन ही बना पाए। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगे। दरअसल आसिफ अली अपने उस बयान को लेकर खूब सुर्खियों में थे जब उन्होंने एशिया कप के दौरान कहा था कि वह रोज 150 छक्के मारते हैं। उनकी इसी बयान को लेकर अब सोशल मीडिया पर खिंचाई हो रही है।

साद सादिक नाम के यूजर ने लिखा, आसिफ अली प्रैक्टिस के दौरान 150 छक्के लगाते हैं और मैच में भी ऐसा करने की कोशिश करते हैं लेकिन लोगों को पता होना चाहिए कि मैच की गेंदबाजी और नेट्स की गेंदबाजी में अंतर होता है।इस साल आसिफ अली ने सिर्फ पांच सिक्स लगाए हैं वह भी 15 पारियों में। सोशल मीडिया पर आसिफ अली को लेकर रिएक्शन की बाढ़ सा गई है।

भारत के गेंदबाजों ने नहीं दिया मौका
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम के इस फैसले को सही साबित करते हुए अर्शदीप ने शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद मध्य के ओवरों में हार्दिक पांड्या ने रही सही कसर पूरी कर दी। अर्शदीप के अलावा हार्दिक ने भी मैच में तीन विकेट लिया। वहीं मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला। हालांकि इस दौरान पाकिस्तान के लिए शान मसूद और इफ्तिखार ने शानदार बल्लेबाजी की जिसके कारण टीम के स्कोर कार्ड 159 रन लग पाए। इस तरह भारत को जीत के लिए इस मैच में 160 रन बनाने

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...