11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी सांसदों के फेवरेट हैं ऋषि सुनक, भारतीय कर रहे बोरिस जॉनसन...

पाकिस्तानी सांसदों के फेवरेट हैं ऋषि सुनक, भारतीय कर रहे बोरिस जॉनसन का समर्थन

Published on

लंदन

भारतीय मूल के ब्रिटेन के कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक ने पुष्टि की है वो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की रेस में हैं। ट्विटर पर उन्होंने कहा, ‘यूनाइटेड किंगडम एक महान देश है लेकिन हम गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी अर्थव्यवस्था को ठीक करना चाहता हूं, अपनी पार्टी को एकजुट करना चाहता हूं और अपने देश के लिए काम करना चाहता हूं।’ प्रमुख पाकिस्तानी मूल के कंजरवेटिव सांसद सुनक को यूके के प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन दे रहे हैं।

जबकि भारतीय मूल के कुछ सांसद बोरिस जॉनसन का समर्थन कर रहे हैं। सुनक के पीछे खड़े होने वालों में साजिद जाविद शामिल हैं, जो पूर्व में ब्रिटिश सरकार में राजकोष के गृह सचिव और चांसलर के रूप में कार्य कर चुके हैं, वहीं रहमान चिश्ती, जो पहले ज्यूनियर मिनिस्टर रह चुके हैं। जॉनसन खेमे में सांसद प्रीति पटेल हैं, जो पहले गृह सचिव थीं, आलोक शर्मा, जो पिछली दो यूके सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे हैं, और शैलेश वारा, जिनका भारतीय कंजर्वेटिव सांसदों में सांसद के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल रहा है।

सुनक को मिला पर्याप्त समर्थन
निवर्तमान लिज ट्रस सरकार में कैबिनेट मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री जॉनसन के समर्थक जैकब रीस-मोग ने बीबीसी को बताया कि जॉनसन प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। यह साफ नहीं है कि जॉनसन को 100 सांसदों का समर्थन प्राप्त है या नहीं। यह संख्या पीएम बनने के लिए एक न्यूनतम आवश्यकता है। लेकिन कंजर्वेटिव होम वेबसाइट के मुताबिक, सुनक के पक्ष में प्रधानमंत्री पद के लिए पर्याप्त समर्थन है।

लेबर पार्टी ने आम चुनाव कराने की मांग की
ब्रिटेन की लेबर पार्टी के भारतीय मूल के सांसदों ने अपने नेता कीर स्टार्मर के समर्थन में रैली करते हुए आम चुनाव के लिए अपने आह्वान को तेज कर दिया और कहा कि मौजूदा संकट को केवल नए नए चुनाव से ही हल किया जा सकता है। कंजर्वेटिव डाउनिंग स्ट्रीट में लिज ट्रस को बदलने की दौड़ में शामिल है, जो 28 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। बमिंर्घम एजबेस्टन की सांसद प्रीत कौर गिल ने लिखा है कि राजनीतिक अस्थिरता ने सरकार को पंगु बना दिया है। अब बहुत हो गया! आम चुनाव हो। 12 साल की टोरी विफलता के बाद, ब्रिटेन बेहतर कल का हकदार है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...