13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलये पापा के लिए था... बोलते-बोलते रोने लगे हार्दिक, भारत की यादगार...

ये पापा के लिए था… बोलते-बोलते रोने लगे हार्दिक, भारत की यादगार जीत पर भावुक

Published on

मेलबर्न

टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मिली यादगार जीत के बाद हार्दिक पंड्या भावुक हो गए। इस स्टार ऑलराउंडर ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। पहले बॉलिंग में सिर्फ 30 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बाद में विपरित हालातों में विराट कोहली के साथ पांचवें विकेट के लिए 78 गेंद में 113 रन जोड़े। 29 साल के हरफनमौला खिलाड़ी ने ये प्रदर्शन अपने पिता को समर्पित किया, जिनकी कुछ साल पहले ही मौत हुई है।

आखिरी गेंद पर चार विकेट से जीतने के बाद हार्दिक ने मैच प्रेजेंटेटर जतिन सप्रू और इरफान पठान से खास बातचीत की। इस दौरान वह इमोशनल नजर आए। हार्दिक ने अपने डैड को याद करते हुए कहा, ‘मैं अपने बच्चे से खूब प्यार करता हूं, लेकिन बच्चों के लिए शहर नहीं छोड़ सकता। हम दोनों भाई जब 6 साल के थे, तब एक शहर छोड़कर क्रिकेट करियर के लिए दूसरे शहर आए। ये बहुत बड़ी बात है।’ इतना बोलते-बोलते हार्दिक की डबडबाई आंखों से आंसू बहने लगे।

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर ने अपने बाउंसरों से पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर को हिला दिया था। बाद में 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 गेंद में अहम 40 रन बनाए। एक चौका और दो छक्का लगाया। गेम के हिसाब से अपने आक्रामक खेल को सिंगल-डबल वाला बनाया। पार्टनरशिप बिल्ड की। इससे पहले अपने चार ओवरों में उन्होंने तीन बल्लेबाजों को वापस भेजा था।

खासतौर पर हैदर अली को आउट कर पंड्या का मुस्कुराना इंटरनेट पर आग लगा रहा है। हार्दिक पंड्या ने हैदर अली, मोहम्मद नवाज और शादाब खान के विकेट लिए। बावजूद इसके पाकिस्तान 20 ओवर्स में 159 रन बनाने में कामयाब रहा। शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने महत्वपूर्ण अर्द्धशतक बनाए। इसके अलावा, शाहीन अफरीदी ने अंत में बढ़िया कैमियो खेला। भारत के लिए, हार्दिक के अलावा अर्शदीप सिंह सिंह ने तीन विकेट झटके। मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की झोली में 1-1 विकेट आया।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...