12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकौन हैं ब्रिटेन में 'दिवाली धमाका' करने वाले नए PM ऋषि सुनक,...

कौन हैं ब्रिटेन में ‘दिवाली धमाका’ करने वाले नए PM ऋषि सुनक, जिन्होंने UK में रचा इतिहास

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास बनाते हुए ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं. ऋषि सुनक पहले ऐसे भारतवंशी हैं, जो यूके सरकार का सबसे बड़ा पद संभालेंगे. ऋषि सुनक ने टोरी लीडरशिप चुनाव में पेनी मोरडॉन्ट को पीछे छोड़ते हुए प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है.रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा कंजर्वेटिव सांसदों का समर्थन था, जबकि समर्थन के मामले में पेनी काफी पीछे रह गईं. जिसके बाद पेनी ने अपना नाम वापस ले लिया और ऋषि सुनक के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया.

कौन हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथम्पैटन में हुआ था. ऋषि के पिता डॉक्टर और मां एक दवाखाना चलाती थीं. ऋषि सुनक तीन बहन-भाई हैं जिनमें वे सबसे बड़े हैं. ऋषि सुनक के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत (ब्रिटिश इंडिया) में हुआ था, जबकि ऋषि सुनक के पिता का जन्म केन्या तो उनकी मां का जन्म तंजानिया में हुआ था.

ऋषि सुनक ने ब्रिटेन के विंचेस्टर कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से की. ऑक्सफोर्ड में ऋषि सुनक ने फिलोसॉफी और इकॉनोमिक्स को पढ़ा. इसके बाद ऋषि सुनक ने स्टैनफोर्ड से एमबीए भी किया. इस दौरान वे यूनिवर्सिटी में स्कॉलर थे. पढ़ाई पूरी करने के बाद ऋषि सुनक ने गोल्डमैन सैक्स के साथ काम किया और बाद में हेज फंड फर्म्स में पार्टनर बन गए.

करियर के शुरुआती दिनों में जब ऋषि राजनीति में नहीं आए थे, तब उन्होंने एक अरब पाउंड की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी की स्थापना की. इस कंपनी की खासियत थी कि यह ब्रिटेन में छोटे स्तर के कारोबारों में निवेश के लिए काफी सहायक थी.

ऋषि सुनक की राजनीतिक शुरुआत
यूके के सबसे अमीर सांसदों में शामिल ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक साल 2015 में पहली बार यूके की संसद में पहुंचे थे. ऋषि सुनक ने यॉर्कशर के रिचमंड से जीत हासिल की थी. ऋषि सुनक ब्रेग्जिट का समर्थन करने वाले नेताओं में से एक थे, जिस वजह से राजनीति में उनका कद तेजी से बढ़ता रहा.

ऋषि सुनक ने पूर्व प्रधानमंत्री टेरिजा मे की कैबिनेट में जूनियर मिनिस्टर का पद भी संभाला है. इसके बाद साल 2019 में बोरिस सरकार में ऋषि सुनक ब्रिटेन के वित्त मंत्री का कार्यभार भी संभाल चुके हैं.

ऋषि सुनक की ‘अमीर’ ससुराल
ऋषि सुनक ब्रिटेन के ऐसे नेता हैं, जिन्हें अमीर ससुराल होने की वजह से भी निशाने पर ले लिया जाता है. दरअसल, ऋषि सुनक की शादी इंफोसिस के को फाउंडर नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता से हुई है. दोनों की मुलाकात स्टैनफोर्ड में एमबीए कोर्स के दौरान हुई थी. बाद में दोनों ने शादी कर ली. ऋषि और अक्षता के दो बेटियां भी हैं, जिनके नाम कृष्णा और अनुष्का हैं.

कोरोना काल में खूब मशहूर हुए ऋषि सुनक
ऋषि सुनक बोरिस सरकार में काफी लोकप्रिय मंत्री रहे. उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि जब भी सरकार की कोई प्रेस ब्रीफिंग होती थी तो अक्सर वे भी चेहरे के तौर पर नजर आते थे. कोरोना काल में यूके की आर्थिक स्थिति को ठीक रखने के पीछे भी ऋषि सुनक की तारीफ की जाती हैं.

ऋषि की मेहनत का नतीजा था कि कोरोना काल में भी सभी वर्ग के लोग उनके कामकाज से पूरी तरह खुश थे. कोरोना काल में ही ऋषि सुनक की नीतियों की वजह से लोगों की मजदूरी नहीं घटी, जिसका फायदा भी काफी लोगों को पहुंचा और ऋषि और ज्यादा लोगों के चहेते बन गए.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...