12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत पर हुकूमत करने वाले ब्रिटेन पर अब भारतवंशी का राज, पाक...

भारत पर हुकूमत करने वाले ब्रिटेन पर अब भारतवंशी का राज, पाक से कनेक्शन

Published on

लंदन

भारत पर करीब 200 साल तक हुकूमत करने वाले ब्रिटेन पर अब एक भारतवंशी का ‘राज’ होगा। जी हां, भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन से अगले प्रधानमंत्री होंगे। गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने वाले ऋषि सुनक ईसाई बाहुल्य ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री हैं। यही नहीं, ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बने हैं। सुनक के पीएम बनने के साथ भारत और पाकिस्तान दोनों खुश हो सकते हैं। दरअसल सुनक के दादा-दादी ब्रिटिश शासन वाले भारत में पैदा हुए थे लेकिन उनका जन्मस्थान गुजरांवाला था। गुजरांवाला आधुनिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है। इस प्रकार, एक अजीब तरीके से नए ब्रिटिश नेता एक भारतीय और एक पाकिस्तानी दोनों है।

पूर्व वित्त मंत्री (42) को कंजरवेटिव पार्टी के 357 में से आधे से अधिक सांसदों का समर्थन मिला जबकि उन्हें जीत के लिए कम से कम 100 सांसदों के समर्थन की जरूरत थी। सांसदों की प्रभावशाली समिति 1922 के प्रमुख सर ग्राहम ब्रैडी ने नाम वापस लेने के आखिरी दिन स्थानीय समयानुसार दो बजे संसद परिसर में घोषणा की कि उन्हें केवल एक नामांकन मिला है, लिहाजा सुनक नेता बनने की दौड़ में विजयी रहे हैं।

ऋषि के दादा ने छोड़ था गुजरांवाला
अब तक, उनके वंश के बारे में बहुत कम विवरण सिर्फ सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं तथा ब्रिटेन में कड़वी राजनीतिक तकरार के बीच भारतीय और पाकिस्तानी दोनों ही उनके सत्ता में आने के बारे में अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। क्वीन लायनेस 86 नामक ट्विटर हैंडल ने ट्वीट किया, ‘‘सुनक गुजरांवाला का एक पंजाबी खत्री परिवार है, जो अब पाकिस्तान में है। ऋषि के दादा रामदास सुनक ने 1935 में नैरोबी में क्लर्क की नौकरी के लिए गुजरांवाला को छोड़ दिया।’’

ऋषि का जन्म साउथेम्प्टन में हुआ
परिवार की जानकारी मुहैया कराने वाली क्वीन लायनेस 86 के अनुसार, रामदास की पत्नी, सुहाग रानी सुनक 1937 में केन्या की यात्रा करने से पहले, अपनी सास के साथ गुजरांवाला से पहले दिल्ली चली गईं। ऋषि का जन्म 1980 में साउथेम्प्टन में हुआ। हालांकि पाकिस्तान में सुनक (42) के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सरकार को उन पर अपना दावा करने का सुझाव दिया है। शफत शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान को भी ऋषि सुनक पर दावा करना चाहिए क्योंकि उनके दादा-दादी गुजरांवाला से थे, जो वहां से केन्या और फिर ब्रिटेन चले गए।’’

पाकिस्तान और भारत दोनों को गर्व होना चाहिए
ग्रैंड फिनाले नामक ट्विटर हैंडल वाले किसी व्यक्ति ने लिखा, ‘‘वाह…क्या जबरदस्त उपलब्धि है। एक पाकिस्तानी अब ब्रिटेन में सर्वोच्च पद पर आसीन होने वाला है। विश्वास हो तो कुछ भी संभव है।’’ लेकिन अन्य लोगों ने सुझाव दिया कि पाकिस्तान और भारत दोनों को नए ब्रिटिश नेता पर गर्व होना चाहिए। याकूब बंगाशी ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिका में इस उम्मीद के साथ बिस्तर पर जा रहा हूं कि गुजरांवाला का पंजाबी सुबह ब्रिटेन का प्रधानमंत्री होगा। पाकिस्तान और भारत दोनों को इस पल पर संयुक्त रूप से गर्व होना चाहिए।’’

“कोहिनूर लौटाएं सुनक”
जुल्फिकार जट्ट (35) ने कहा कि ऐसी भी आशंकाएं हैं कि दोनों देश इस दावे की होड़ में उतर सकते हैं कि सुनक उनकी जमीन का बेटा है। जट्ट ने कहा, ‘‘चूंकि गुजरांवाला पाकिस्तान में है, इसलिए जो 100 साल पहले इस शहर का था, वह आज पाकिस्तानी है।’’ अख्तर सलीम जैसे अन्य लोग चाहते हैं कि सुनक कोहिनूर हीरे के बहुप्रतीक्षित मुद्दे को संबोधित करें। सलीम ने कहा, ‘‘चूंकि वह प्रधानमंत्री बनने वाले हैं, मुझे लगता है कि पाकिस्तान को उनसे कोहिनूर हीरा लौटाने के लिए कहना चाहिए जो लाहौर से चुराया गया था।’’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...