12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऐसे कपड़ों में ऑफिस पहुंच गई महिला, कंपनी ने लौटाया!

ऐसे कपड़ों में ऑफिस पहुंच गई महिला, कंपनी ने लौटाया!

Published on

नई दिल्ली,

एक महिला ने दावा किया है कि पहनावे की वजह से उन्हें ऑफिस से घर भेज दिया गया. महिला ने वीडियो बनाकर पूरी आपबीती सुनाई जो वायरल हो गई है. वीडियो पर कई लोगों ने कहा कि महिला के पहनावे की वजह से शायद लोग डिस्ट्रैक्ट हो रहे थे. लेकिन ज्यादातर लोगों ने कहा कि महिला सुंदर और प्रोफेशनल दिख रही हैं. दरअसल, महिला ने डीप वी-नेक टॉप और ब्लैक ट्राउजर पहन रखा था.

महिला ने उस ड्रेस में अपना एक वीडियो टिकटॉक पर पोस्ट किया और लोगों से उनकी राय मांगी. @NotMarieDee के नाम से वीडियो शेयर करते हुए महिला ने टिकटॉक यूजर्स से पूछा कि कंपनी की इस कार्रवाई के बाद क्या उन्हें जॉब छोड़ देना चाहिए.हालांकि, कंपनी को महिला की ड्रेस में क्या दिक्कत दिखी यह साफ नहीं किया गया है. माना यह जा रहा है कि टॉप काफी डीप वी-नेक थी इसलिए उन्हें घर भेजा गया होगा. वीडियो पोस्ट करते हुए महिला ने लिखा- क्या मुझे जॉब छोड़ देना चाहिए?

महिला बोलीं- इस आउटफिट के लिए मुझे घर भेज दिया गया. टिकटॉक पर महिला का वीडियो देख कई लोगों ने अपनी राय भी दी. कई लोगों ने माना कि महिला का पहनावा उन्हें डिस्ट्रैक्ट कर रहा है.एक यूजर ने लिखा- मैं भी डिस्ट्रैक्ट हो सकता था. दूसरे ने लिखा- कंपनी ने जायज फैसला लिया. हालांकि, तीसरे यूजर ने कपड़ों के रंग को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा- पर्पल रंग के साथ ब्लैक क्लैश कर रहा है.

लेकिन दूसरा पक्ष महिला के साथ भी खड़ा दिखाई दिया. कई लोगों का मानना है कि महिला उस आउटफिट में बहुत अच्छी दिख रही थीं और उन कपड़ों में वह कैसी दिख रही हैं इसके लिए उन्हें सजा नहीं मिलनी चाहिए.एक यूजर ने लिखा- आप बहुत अच्छी और प्रोफेशनल दिख रही हैं. दूसरे ने लिखा- इस आउटफिट में क्या दिक्कत है, मेरे समझ से बाहर है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...