12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटिश ही नहीं, अमेरिकी फाइटर पायलट भी चीनी सेना को दे रहे...

ब्रिटिश ही नहीं, अमेरिकी फाइटर पायलट भी चीनी सेना को दे रहे ट्रेनिंग, एक ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार

Published on

सिडनी

चीन के लिए काम करने वाले एक पूर्व अमेरिकी फाइटर पायलट को ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार किया गया है। यह अमेरिकी पायटल चीनी वायु सेना के पायलटों को फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर ट्रेनिंग दिया करता था। ऑस्ट्रेलिया ने बताया है कि इस पूर्व पायलट को अमेरिका के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया है। ऑस्ट्रेलियाई अदालत में पेशी के बाद अब इसे अमेरिका प्रत्यर्पित करने की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तार पूर्व अमेरिकी पायलट का नाम डैनियल एडमंड दुग्गन बताया जा रहा है। इस पायलट को न्यू साउथ वेल्स के ग्रामीण शहर ऑरेंज में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस और गिरफ्तार पायलट के वकील ने बताया कि डैनियल एडमंड को गिरफ्तार करने के तुरंत बाद अदालत में पेश किया गया।

अमेरिका प्रत्यर्पित किया जाएगा गिरफ्तार पायलट
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी पायलट डैनियल एडमंड के वकील वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। बहस के बाद जज ने डैनियल एडमंड को जमानत देने से इनकार कर दिया और पास के बाथर्स्ट जेल भेज दिया। गिरफ्तार पायलट एक अमेरिकी नागरिक है और उसकी गिरफ्तारी अमेरिका के अनुरोध पर किया गया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस औपचारिक प्रत्यर्पण कार्रवाई पूरा कर रही है। उसकी जमानत अर्जी पर विचार के लिए अगली सुनवाई नवंबर में सिडनी कोर्ट में होगी। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद अमेरिकी पूर्व पायलट पर लगे आरोपों और गिरफ्तारी की अर्जी को सीलबंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपा था।

एफबीआई ने किया था पायलट को गिरफ्तार करने का अनुरोध
फेडरल अटॉर्नी-जनरल के डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक व्यक्ति को 21 अक्टूबर 2022 को अमेरिका से उनकी अस्थायी गिरफ्तारी के अनुरोध के अनुसार गिरफ्तार किया गया था। चूंकि मामला अदालतों के समक्ष है, इसलिए आगे टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। यह गिरफ्तारी उस हफ्ते में हुई, जब ब्रिटेन ने दर्जनों पूर्व सैन्य पायलटों के चीन में काम करने का खुलासा किया था। ब्रिटेन ने कहा था कि ये लोग अगर चीन के लिए काम करना बंद नहीं करते हैं तो नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया भी उन रिपोर्टों की जांच कर रहा है, जिसमें कुछ पूर्व फाइटर पायलटों को चीन में काम करने के लिए संपर्क किया गया था।

चीनी सेना के लिए काम करने का था आरोप
अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई चीनी सेना के लिए काम करने के कारण डैनियल एडमंड दुग्गन की लंबे समय से तलाश कर रही थी। जब इस पूर्व पायलट की लोकेशन ऑस्ट्रेलिया में ट्रेस हुई तो, तुरंत ही गिरफ्तारी के लिए अनुरोध किया गया। अमेरिकी सेना के लिए एक दशक तक काम करने वाला यह पायलट रिटायरमेंट के बाद ऑस्ट्रेलिया चला गया और टॉप गन तस्मानिया नाम से एक बिजनेस शुरू किया। इसमें पूर्व अमेरिकी, ब्रिटिश लड़ाकू पायलटों को पर्यटकों की खुशी के लिए जहाज उड़ाने का पेशकश किया जाता था। डैनियल एडमंड दुग्गन ने भी रिकॉर्ड शो और ऑस्ट्रेलियाई एयर शो में सैन्य विमान उड़ाए हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...