12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबीफ खाने पर ऋषि सुनक ने ऐसा क्या कहा था जो अब...

बीफ खाने पर ऋषि सुनक ने ऐसा क्या कहा था जो अब वायरल हो रहा

Published on

नई दिल्ली,

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग पोस्ट को शेयर कर सुनक से सवाल कर रहे हैं कि एक तरफ तो वह गाय की पूजा करते दिखे थे वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन के बीफ इंडस्ट्री को प्रमोट करने की बात करते हैं. दूसरा पक्ष उनकी तारीफ भी कर रहा है क्योंकि उन्होंने कहा था कि लोगों की फूड च्वाइस उनकी खुद की होती है.

बात 30 जुलाई की है. तब ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम पद के लिए कैंपन कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने एक ट्वीट में बताया था कि अगर वह ब्रिटेन के पीएम चुन लिए जाते हैं तो वह लोकल मीट इंडस्ट्री को प्रमोट करेंगे. बीफ और लैंब का उत्पादन करने वाले किसानों को बढ़ावा देंगे. उन्होंने ट्वीट के साथ The Telegraph को दिए इंटरव्यू को भी शेयर किया था.ऋषि सुनक ने तब वादा किया था कि वह किसानों की जमीन की बिक्री पर रोक लगा देंगे. वह ब्रिटेन में मौजूद कृषि योग्य जमीन को कम नहीं होने देंगे.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हिंदू धर्म को मानने वाले सुनक खुद तो बीफ नहीं खाते हैं. लेकिन देशभर में ‘लोकल फूड’ खरीदने के लिए कैंपेन चलाएंगे. उन्होंने कहा था कि वह डाउनिंग स्ट्रीट पर सलाना ‘फूड सिक्योरिटी समिट’ का भी आयोजन करवाएंगे. इस आयोजन के दौरान लोकल मीट खाने के फायदों के बारे में बताया जाएगा.

The Telegraph से बातचीत में ऋषि सुनक ने कहा था- ग्रामीण क्षेत्र के सांसद होने के नाते मैं समझता हूं कि प्राकृतिक वातावरण का संरक्षण करना कितना जरूरी है. मैं हमेशा किसानों के साथ खड़ा रहूंगा. मेरे संसदीय क्षेत्र में सैकड़ों किसान, बीफ और लैंब मीट के लिए जानवरों को पालते हैं और मैं उनकी मदद के लिए प्रतिबद्ध हूं.

ऋषि सुनक ने आगे कहा- लोगों का फूड च्वाइस उनका खुद का होता है. मेरी सरकार में पशुपालकों का खास ध्यान रखा जाएगा. मैं कृषि के क्षेत्र में ऐसा रिफॉर्म करूंगा जो पिछले 50 सालों में नहीं हुआ होगा. हमें बताया है कि घरेलू फूड प्रोडक्शन एक देश के लिए कितना जरूरी है.

सोशल मीडिया पर अब ऋषि सुनक के पुराने ट्वीट पर बहस छिड़ गई है. दिलीप मंडल ने लिखा- बीफ और लैंब इंडस्ट्री का सपोर्ट क्यों कर दिया महाराज? आपको पता है कि भारत में कितने लोगों का दिल टूट जाएगा आपका ये बयान पढ़कर. ब्रिटेन में बीफ मतलब तो बीफ ही होता है. दूसरे यूजर ने सुनक के बयान का एक अंश शेयर करते हुए लिखा- लोगों का फूड च्वाइस उनका खुद का होता है.

तीसरे यूजर ने लिखा- इंग्लैंड के प्रधानमंत्री पद के लिए चुने गए ऋषि सुनक ने अपने देश के गौवंश और भेड़ का मांस का उत्पादन करने वाले किसानों का पूर्ण समर्थन किया है और शाकाहारी आंदोलन को खारिज किया है. ऐसी ही किसान हितैषी सोच हमारे देश में भी होती तो किसान बदहाल ना होता.

खास बात यह भी है कि ब्रिटेन के पीएम पद के लिए कैंपेन के दौरान ऋषि सुनक गाय की पूजा भी करते दिखे थे. इस वजह से लोग उन्हें सोशल मीडिया पर निशाने पर भी ले रहे हैं.

बता दें कि ऋषि सुनक भारतीय मूल के ऐसे पहले व्यक्ति हैं जो ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद 24 अक्टूबर को उन्हें कंजरवेटिव पार्टी का नेता चुन लिया गया था. अब किंग चार्ल्स III से मुलाकात के बाद उन्हें सरकार बनाने के लिए न्योता मिलेगा.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...