9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेल'मीडिया ने उसपर बहुत दबाव डाला, अब उसने चुप करा दिया ना...

‘मीडिया ने उसपर बहुत दबाव डाला, अब उसने चुप करा दिया ना सबको’

Published on

नई दिल्ली

‘किंग’ कोहली की नाबाद 82 रन की पारी की बदौलत भारत ने रविवार को पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया। एशिया कप 2022 से पहले विराट का बल्ला खामोश था, लेकिन उस टूर्नामेंट के अंतिम मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक ठोकते ही वह अपने फॉर्म में लौट आए। विराट ने फिर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मुकाबले में धमाकेदार पारी के दम पर भारत को जीत दिला दी। विराट की पारी को देखकर अब हर कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है। कोहली के करीबी माने जाने वाले भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी विराट की तारीफों के पुल बांधे हैं।

शास्त्री ने द इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हमने अब तक जितने भी मैच देखे हैं, उन सबमें हारिस रउफ की गेंद पर लगाया गया वो दो सिक्सर भारतीय बल्लेबाजों द्वारा खेला गया बेस्ट शॉट है। उन्होंने कहा कि मीडिया और ट्रोल्स ने विराट पर इतना दबाव डाला कि अब उसने सबको चुप करा दिया।

शास्त्री ने कहा, ” जब मैं विराट की सबसे बेहतरीन टी20 पारी देख रहा था, तो बिल्कुल भी हैरान नहीं था। मैं इसी का इंतजार कर रहा था। मैं जानता था कि ऑस्ट्रेलिया में ऐसा होगा। अगर आप ऑस्ट्रेलिया में उनका रिकॉर्ड देखें तो आपको सबकुछ मालूम हो जाएगा। यहां की पिचें कोहली के अनुकूल हैं। वह इन मैदानों पर खेलना पसंद करते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का भी रिकॉर्ड अच्छा है और इस बार मौका भी अच्छा था।”

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारत एक समय 31 रन तक अपने चार विकेट गंवा चुका था। इसके बाद उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 78 गेंदों पर 113 रन की साझेदारी की। विराट ने अपनी पारी के दौरान 53 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए।

पूर्व हेड कोच शास्त्री ने कहा, ”मेरी नजर में यह सबसे बेहतरीन टी20 मैच था। पहली बार में तो मुझे लगा कि कोई टी20 मैच भी किसी टेस्ट की तरह हो सकता है। दबाव, स्किल, उतार-चढ़ाव…यह एक टी20 का टेस्ट मैच था। मुझे विराट से अब कोई उम्मीद नहीं है। उन्हें अपना लाइफ एन्जॉय करने दीजिए। मीडिया, आलोचकों और ट्रोल्स ने उन पर इतना दबाव था कि उन्होंने अब सबको चुप करा दिया।”

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...