10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीयों के खिलाफ बोलकर गंवाया था पद! सुनक सरकार में फिर गृह...

भारतीयों के खिलाफ बोलकर गंवाया था पद! सुनक सरकार में फिर गृह मंत्री

Published on

लंदन

शपथ लेने के बाद ही ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कई बड़े फैसले किए हैं। उन्होंने जहां कई मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया तो वहीं कुछ लोगों को एंट्री भी मिल गई है। इनमें ही लिज सरकार में होम सेक्रटरी रहीं सुएला ब्रेवरमैन भी हैं। वह फिर से यूके की गृह मंत्री नियुक्त कर दी गई हैं। ब्रेवरमैन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर भारत के साथ मुक्त व्यापार को लेकर समझौता होता है तो इससे ब्रिटेन में प्रवासी बढ़ जाएंगे। उन्होंने कहा था कि ब्रिटेन के प्रवासी वीजा की समय सीमा खत्म होने के बाद भी नहीं जाते। उन्होंने कहा था कि भारतीयों के लिए इस तरह से सीमा नहीं खोली जानी चाहिए।

ब्रिटेन में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। डोमिनिक राब को सुनक का डिप्टी नियुक्त किया गया है। वहीं वित्त मंत्री के रूप में जेरेमी हंट बने रहेंगे। जिन मंत्रियों से पद छोड़ने को कहा गया है कि उनमें भारतीय मूल के आलोक शर्मा भी शामिल हैं। वह ट्रस सरकार में मंत्री थे। इसके अलावा व्यापार सचिव जैकब रीस मोग, न्याय मंत्री रहे ब्रैंडन लुईस और क्लो स्मिथ को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है। सुनक सरकार में बेन वालेस को फिर से रक्षा राज्य मंत्री बनाया गया है। वहीं जेम्स क्लेवरली फिर से विदेश मंत्री रहेंगे।

सुएला को क्यों दिखाया गया था कैबिनेट से बाहर का रास्ता?
सुएला ब्रेवरमैन पर आरोप था कि उन्होंने ईमेल के जरिए एक सांसद को सरकारी दस्तावेज भेजे। आरोप था कि उन्होंने गोपनीयता का उल्लंघन किया है। इसके बाद ब्रेवरमैन ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। हालांकि ट्रस सरकार भी इसके बाद नहीं चल सकी। लिज ट्रस ने अपनी नाकामी स्वीकार करते हुए अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

कौन हैं सुएला ब्रेवरमैन
सुएला भारतीय मूल की ही अमेरिकी नागरिक हैं। उनके माता पिता 1960 में ब्रिटेन में जाकर बसे थे। उनकी परिवार की जड़ें भारत से ही जुड़ी हुई हैं। हालांकि उनके पिता क्रिस्टी फर्नांडीज मूल रूप से गोवा के रहने वाले थे, वहीं मां उमा तमिल हिंदू परिवार से थीं। सुएला का जन्म लंदन में ही हुआ था। वह ब्रिटिश नागरिक हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...