10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन के पूर्व राष्‍ट्रपति जिंताओ के नये वीडियो से गहराया रहस्‍य, आखिर...

चीन के पूर्व राष्‍ट्रपति जिंताओ के नये वीडियो से गहराया रहस्‍य, आखिर जिनपिंग ने उनके साथ क्‍या किया?

Published on

बीजिंग

चीन के पूर्व राष्‍ट्रपति हू जिंताओ से जुड़े एक और वीडियो ने दुनिया को हैरान कर दिया है। यह वीडियो बीजिंग के ग्रेट हॉल में हुई 20वीं राष्‍ट्रीय कांग्रेस का है। यहां पर पूर्व राष्‍ट्रपति हू जिंताओ मौजूद थे और दुनिया ने देखा कि वह कार्यक्रम के बीच में से उठकर चले जाते हैं। लेकिन अब इसी घटना के नए वीडियो ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में बड़े ही नाटकीय तरीके से हू जिंताओ को पार्टी कांग्रेस से बाहर जाते हुए देखा जा सकता है। इसमें नजर आ रहा है कि कैसे पोलित ब्‍यूरो के सदस्‍य ली झांशु जो जिंताओ के बगल में ही बैठे हैं, वह पूर्व राष्‍ट्रपति से कुछ बात करते हुए नजर आते हैं। झांशु एक फाइल भी जिंताओ से ले लेते हैं और फिर उन्‍हें बाहर कर दिया जाता है।

जिनपिंग का तानाशाह रवैया
नया वीडियो चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के तानाशाह रवैये की पुष्टि करता है। जिनपिंग के इशारो पर एक और व्‍यक्ति हू जिंताओ को बाहर ले जाने की कोशिशें करता हुआ नजर आता है। पूरी दुनिया ने इस वीडियो को देखा है और नये वीडियो से साफ नजर आ रहा है कि कैसे जिनपिंग अपनी ताकत का सुबूत दे रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो यह घटना बताती है कि जिनपिंग पूर्व राष्‍ट्रपति को यह बता देना चाहते थे कि अब चीन में रजामंदी पर आधारित दौर अब खत्‍म हो चुका है। वहीं, कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि पूर्व राष्‍ट्रपति का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक नहीं था और इस वजह से भी उन्‍हें इस कार्यक्रम से बाहर ले जाया गया।

आधिकारिक न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ की तरफ से एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में बताया गया था कि हू जिंताओ का स्‍वास्‍थ्‍य खराब होने की वजह से उन्‍हें एक चैंबर तक ले जाया गया था। जिस समय यह घटना हुई उस समय जिनपिंग ने अपने तीसरे कार्यकाल का ऐलान कर दिया था। साथ ही उस टीम के बारे में भी दुनिया को पता लग चुका था जो उनके साथ अगले पांच सालों के लिए काम करेगी। ऐसे में इस घटना की टाइमिंग पर सवाल उठ रहे हैं।

क्‍यों हटाये गए डॉक्‍यूमेंट्स
कई लोगों की मानें तो यह सबकुछ जानबूझकर किया गया था। साल 2003 से 2013 तक चीन के राष्‍ट्रपति रहे जिंताओ को चीन के रास्‍ते दुनिया के लिए खोलने वाला नेता माना जाता है। लेकिन जिनपिंग के बारे में जानकार कहते हैं कि उनके शासन ने चीन को अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय से अलग-थलग कर दिया है। नई फुटेज को सिंगापुर स्थित चैनल न्‍यूज एशिया की तरफ से यह नया वीडियो रिकॉर्ड किया गया है। इसे देखने से यह इशारा तो मिलता है कि शायद जिंताओ की त‍बीयत खराब है। वहीं, इसे देखने से यह भी पता चलता है कि किस तरह से जिंताओ के सामने रखे डॉक्‍यूमेंट्स को हटाया जा रहा है।

ली झांशु, हू की मदद करने के लिए खड़े होते हैं लेकिन वांग हुनिंग ने उन्हें अपनी सीट पर वापस खींच लिया। इस बात से ही पूरी घटना पर कई तरह के गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। हू जिस समय बाहर जाते हैं, वह जिनपिंग से कुछ कहते हैं। जबकि उसी लाइन में बैठे बाकी लोग उनकी तरफ देखते भी नहीं हैं।

कुछ भी कहना मुश्किल
कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार स्टडी टाइम्स के एक पूर्व संपादक डेंग युवेन का कहना है कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि पार्टी एक दस्तावेज रखे कि हू को कैमरे के इतने हाई-प्रोफाइल कार्यक्राम में उसे पढ़ने की अनुमति नहीं है। उन्‍होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह एक असाधारण स्थिति थी जिसके बारे में कोई कुछ नहीं बता सकता है। जब तक इसके बारे में कोई और प्रमाण नहीं मिलते कि फाइल में क्‍या था, तब तक इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...