10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन युद्ध जिहाद है, जंग में शामिल हों देशभक्त मुसलमान... दुनिया के...

यूक्रेन युद्ध जिहाद है, जंग में शामिल हों देशभक्त मुसलमान… दुनिया के सबसे खूंखार जल्लाद का ऐलान

Published on

मॉस्को

यूक्रेन में रूसी फौज की हार को देखते हुए चेचेन्या का खूंखार कमांडर रमजान कादीरोव बौखलाया हुआ है। उसने ऐलान किया है कि यूक्रेन युद्ध एक महान जिहाद है। ऐसे में दुनियाभर के मुसलमानों को राक्षसों और शैतानी लोकतांत्रिक ताकतों से लड़ने के लिए एकजुट होना चाहिए। कादीरोव ने कहा कि रूसी मुसलमानों की जिम्मेदारी है कि वो इस जिहाद में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। रमजान कादीरोव रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कट्टर समर्थक है। इसके पाले हुए चेचेन लड़ाके पहले ही यूक्रेन में तबाही मचाए हुए हैं। इन लड़ाकों ने रूसी हथियारों के दम पर यूक्रेन को गहरी चोट पहुंचाई है। चेचेन लड़ाके अपनी क्रूरता और अमानवीयता के लिए पूरी दुनिया में बदनाम हैं। रमजान कादीरोव ने पुतिन से यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हमला करने का भी आग्रह किया था। इस खूंखार जल्लाद ने कहा था कि अगर रूस के खिलाफ एक भी गोली चलती है तो यूक्रेन का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा।

यूक्रेन के खिलाफ हथियार उठाएं मुसलमान
रमजान कादीरोव ने कहा कि उसने रूस को नष्ट करने की कोशिश कर रहे यूक्रेन पर कब्जा कर लिया है। अब देशभक्तों का कर्तव्य है कि वे यूक्रेन के खिलाफ हथियार उठाएं। कादीरोव ने कहा कि वे हमारी मातृभूमि के टुकड़े-टुकड़े करना चाहते हैं। हमें अपमानित करना चाहते हैं। वे हमारी संस्कृति और विश्वास को दूषित करना चाहते हैं। ताकि, हमारी कोई पहचान और कोई पारिवारिक मूल्य न हो। मैं इसे गिरी हुई हरकत और शैतानी काम की तरह देखता हूं। ऐसे में मैं इस घृणा को हमारी मातृभूमि में कदम रखने से पहले उससे लड़ना पसंद करूंगा।

हमारे पूर्वजों के पास भी नहीं थे संसाधन, फिर भी वे जीते
रमजान कादीरोव ने गुस्साए लहजे में कहा कि उनके पास इतने संसाधन और शक्तियां नहीं हैं, वे जल्दी खत्म हो जाएंगे। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हमारे पूर्वजों के पास इससे भी कम हथियार थे। उनके पास खाने के लिए पर्याप्त नहीं था, लेकिन वे जीत गए क्योंकि उनके पास आत्मा और विश्वास था। कादिरोव ने यह भी वादा किया कि जो कोई भी यूक्रेन में लड़ने के लिए शामिल होगा, वह “शैतान” को मार डालेगा। शैतान एक इस्लामी शब्द जिसका अर्थ है “दुष्ट आत्मा” या “दानव।” उसने कहा कि ‘मैं केवल शब्दों में मातृभूमि से प्यार करने वालों को नहीं समझता। सच कहूं तो मुझे समझ नहीं आता। मैं उन्हें नहीं समझता जो स्पष्ट नहीं देखते हैं।

चेचेन कमांडर की बात को रूसी सुरक्षा परिषद ने दोहराया
चेचेन कमांडर की इस भाषा को रूसी सुरक्षा परिषद ने भी दोहराया। सुरक्षा परिषद ने कल रात घोषणा करते हुए कहा कि सैकड़ों शैतानी संप्रदाय अब पूरे यूक्रेन में फैल रहे हैं। ऐसे में इस देश को शैतान से पूरी तरह छुटकारा दिलाना होगा। इससे पहले रूस ने कहा था कि वह यूक्रेन में फासीवादियों के खिलाफ लड़ रहा है और चाहता है कि यूक्रेन को नाजीवाद से मुक्त किया जाए। अब क्रेमलिन के अनुसार, वे शैतान से लड़ रहे हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...