9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलIPL के अगले सीजन को लेकर BCCI का स्पेशल प्लान, इस्तांबुल में...

IPL के अगले सीजन को लेकर BCCI का स्पेशल प्लान, इस्तांबुल में हो सकता है ऑक्शन

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन को लेकर भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) अभी से तैयारियों में जुटी हुई है. खबरों के मुताबिक आईपीएल 2023 से पहले की मिनी नीलामी इस्तांबुल में भी आयोजित की जाती है. बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार इस्तांबुल उन पांच संभावित स्थलों में शामिल हैं जहां पर आईपीएल की नीलामी आयोजित हो सकती है.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘अब तक कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है लेकिन हम इस्तांबुल पर विचार कर रहे हैं. कोविड महामारी शुरू होने के बाद से हम टीम और उनके अधिकारियों से सामान्य माहौल में नहीं मिले हैं और इस तरह हम ऐसा कर सकते हैं. अंतिम फैसला हालांकि सभी हितधारकों से बातचीत के बाद किया जाएगा.’

ये शहर भी नीलामी के दावेदारों में शामिल
तुर्की की राजधानी के अलावा बेंगलुरु, नई दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद भी दावेदारों में शामिल हैं. आयोजन स्थल पर अंतिम फैसला हालांकि आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में किया जाएगा. आईपीएल गवर्निंग काउंसि नए अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल की अध्यक्षता में जल्द ही पहली बार बैठक करेगी. पिछले साल के विपरीत इस साल छोटी नीलामी होनी है. रिपोर्ट के मुताबिक सभी 10 फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर तक उन खिलाड़ियों की सूची सौंपने को कहा गया है जिन्हें वे रिटेन रखेंगी.

इस्तांबुल को लेकर फिलहाल एक राय नहीं
बीसीसीआई की ओर से एक मौके पर सिंगापुर में वर्कशॉप का आयोजन किया गई था, जबकि एक बार लंदन में भी आईपीएल नीलामी के आयोजन को लेकर चर्चाएं हुई थीं. इस्तांबुल अभी भी सभी हितधारकों की एकमत सर्वसम्मत पसंद नहीं है, लेकिन जब महत्वपूर्ण आईपीएल निर्णयों की बात आती है तो यह हमेशा बीसीसीआई द्वारा लिया जाता है.

रिकॉर्डतोड़ मीडिया मीडिया की बिक्री के चलते आईपीएल का केंद्रीय राजस्व तीन गुना हो चुका है जिसके चलते बीसीसीआई यदि ऑक्शन को इस्तांबुल में कराए तो कोई आश्चर्य नहीं होनी चाहिए. आईपीएल के 16वें सीजन के लिए मिनी नीलामी के केवल एक ही दिन में समाप्त होने की संभावना है.

सैलरी पर्स में भी हो सकती है बढ़ोतरी
साथ ही अगले साल के लिए सैलरी पर्स को भी बढ़ाकर 90 करोड़ से 95 करोड़ रुपये किए जाने की संभावना है. फिर आईपीएल 2024 में यह 100 करोड़ रुपये तक जा सकता है. हालांकि, ट्रेड-इन के आधार पर फ्रेंचाइजी के लिए वेतन पर्स बढ़ या घट भी सकता है. आईपीएल 2023 की बात करें तो यह मार्च के अंतिम सप्ताह में 22 या 23 तारीख के आसपास शुरू होने की उम्मीद है. हालांकि नीलामी के दौरान अंतिम निर्णय की उम्मीद है जब आईपीएल संचालन परिषद की बैठक होगी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...