16.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालइस्कॉन की राधेश्याम गोशाला का भव्य उद्घाटन, गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव मना

इस्कॉन की राधेश्याम गोशाला का भव्य उद्घाटन, गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव मना

Published on

भोपाल.

इस्काॅन भेल की राधेश्याम गोशाला में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। दानापानी रेस्टोरेंट के पास में बनी इस्कॉन की नवनिर्मित राधेश्याम गोशाला का उद्घाटन शिक्षा स्वास्थमंत्री विश्वास सारंग और महापौर मालती राय ने किया। इस्काॅन भेल भोपाल के पीआरओ दीनदयाल हरिदास ने बताया कि गोशाला प्रांगण में चावल, हलवा, सब्जियां, मेवे, केक, मिठाइयों व अन्य प्रसाद सामग्री से गिरिराज गोवर्धन का 21 फीट लम्बा प्रतिरूप तैयार किया गया। इसके लिए भक्त अपने घर से भोग बनाकर लाए थे। इस तरह से 1021 प्रकार के भोग गिरिराजजी को अर्पित किए गए।

इस्कॉन भेल के प्रमुख श्री रसानंद दास ने गोवर्धन लीला सुनाते हुए बताया कि भगवान कृष्ण ने अपने भक्तों के साथ सात दिन और सात रात बिताने के लिए इंद्र के माध्यम से यह लीला रची। इस लीला के माध्यम से कृष्ण हमें सिखाते हैं कि अहंकारी नहीं होना चाहिए। स्वास्थमंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि गोवर्धन पूजा से भगवान कृष्ण हमें प्रकृति से प्रेम करना सिखाते हैं। हमें भगवान की बनाई हुई प्रकृति की पूजा करना चाहिए।

सारंग ने गोपूजा करके गोशाला का उद्घाटन किया। गोवर्धन परिक्रमा के बाद भव्य भंडारा प्रसाद रखा गया, जिसमें करीब एक हजार भक्तों ने भगवान का प्रसाद पाया। गोवर्धन लीला के दौरान भगवान कृष्ण के साथ गोप-गोपियां थी इसलिए इस कार्यक्रम में बच्चे गोप और गोपियां बनकर पहुंचे। इस मौके पर स्थानीय पार्षद सुषमा भी उपस्थित थीं।

भव्य रंगोली बनाई
इस्काॅन गर्ल्स फोरम (आईजीएफ) की सदस्यों द्वारा भव्य रंगोली बनाई गई। आईजीएफ गर्ल और इस्काॅन यूथ फोरम के सदस्यों ने हरे कृष्ण महामंत्र पर खूब उत्साह से नृत्य कर माहौल को कृष्णमयी बना दिया।

शुरुआत 15 गो माता से होगी
गोशाला के प्रथम चरण में 15 गोमाता होंगी। इन गोशाला के इस्काॅन के विभिन्न भक्तों ने गोशाला को दान में दिया है। इनके लिए शेड, चारा और गोशाला निर्माण में शहर के गणमान्य नागरिकों ने सहयोग दिया है।

Latest articles

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

More like this

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...