9.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeभोपालखतरनाक बदबू, सांस लेने में दिक्कत, 150 घरों में हड़कंप... गैस रिसाव...

खतरनाक बदबू, सांस लेने में दिक्कत, 150 घरों में हड़कंप… गैस रिसाव ने भोपाल को आधी रात में डराया

Published on

भोपाल

खतरनाक बदबू, सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन के बाद भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों को यह समझ में आ गया कि यह गैस का रिसाव है। इसके बाद लोगों घरों से अपनों को लेकर बाहर की ओर भागने लगे। तब तक यह साफ हो गया था कि पास स्थित वाटर प्लांट से गैस का रिसाव हो रहा है। यह रिसाव क्लोरीन गैस के टैंक से हो रहा था। इसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर गई। तीन घंटे तक इलाके में हड़कंप मचा रहा। प्रशासन की टीम ने जब लोगों को आश्वस्त किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

कई घरों में लगे ताले
दरअसल, मदर इंडिया कॉलोनी में वाटर प्लांट है। वाटर प्लांट में रखे क्लोरीन गैस टैंक में रिसाव हुआ था। प्लांट के करीब 150 लोगों की बस्ती है। गैस रिसाव के साथ ही यहां से लोग भाग लगे थे। लोगों ने भोपाल गैस त्रासदी को याद करते हुए घरों को खाली कर दिया था। ज्यादातर घरों में ताले लटक गए थे। सुबह में स्थिति सामान्य होने के बाद लोगों अपने घरों में लौट रहे हैं। कुछ लोग घर से जरूरी सामान लेकर भागे थे।

सड़कों पर उतर आए लोग
क्लोरीन गैस रिसाव के बाद तेज दुर्गंध से लोग परेशान हो गए थे। मदर इंडिया कॉलोनी के लोग अपने घरों से निकलकर ईदगाह हिल्स स्थित मेनरोड पर आकर जमा हो गए। लोगों की भीड़ के कारण ईदगाह हिल्स रोड पर जाम लग गया। इसके बाद प्रशासन की टीम वहां पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। साथ ही गैस रिसाव के कारण बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में हुआ था लीकेज
भोपाल नगर निगम का ईदगाह हिल्स में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट है। इस प्लांट में पानी को प्यूरीफाई किया जाता है। इसके बाद पीने के लिए शहर में सप्लाई होती है। क्लोरीन गैस का इस्तेमाल पानी को साफ करने के लिए किया जाता है। इससे पानी के अंदर मौजूद बैक्टरिया मर जाता है। इसी प्लांट में क्लोरीन गैस टैंक को भरकर लाया गया था। इसमें लीकेज के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। देर रात मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मुआयना किया है।

आंखों में हो रही जलन
एक पीड़ित महिला ने कहा कि घर में धुआं जैसा कुछ आ रहा था। इसके बाद हमें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घर के अंदर बच्चा भी है। मुझे ज्यादा दिक्कत होने लगी तो मैं बाहर आ गया। अभी पानी मंगवाया हूं। सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद महिला को कुछ लोग इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल लेकर जाते हैं।

जनहानि नहीं हुई
भोपाल कलेक्टर अविनाश लावनिया ने कहा है कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। इसके साथ ही कोई गंभीर रूप से बीमार भी नहीं है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। अब स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, देर रात अस्पताल में भर्ती पीड़ितों से चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मुलाकात की है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...