9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलटूटेगा T20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली...

टूटेगा T20 विश्व कप के इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, विराट कोहली के नाम होगी बादशाहत

Published on

सिडनी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम अपना दूसरा मैच नीदरलैंड के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगी। टूर्नामेंट के पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 4 विकेट से धूल चटाकर धमाकेदार आगाज किया था। इस मैच में भारत के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं अब दूसरे मैच में उनके सामने टी20 विश्व कप के इतिहास का एक ऐसा रिकॉर्ड है जो यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल भी नहीं तोड़ सके थे।

यह रिकॉर्ड है आईसीसी टी20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने का। इस टूर्नामेंट में श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम अभी सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। जयवर्धने ने टी20 विश्व कप के अपने 31 मैचों में 1016 रन बनाए हैं। इस दौरान 6 अर्धशतक और 1 शतक भी बनाए जबकि उनका स्ट्राइक रेट 134.74 का रहा है। वहीं टीम इंडिया के विराट कोहली अभी तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।

वहीं वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल इस मामले में अभी दूसरे नंबर हैं। हालांकि गेल टी20 विश्व कप 2021 में इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गए थे लेकिन वह चूक गए। गेल ने टी20 विश्व कप में कुल 33 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने अपनी 31 पारियों में 142.75 की स्ट्राइक रेट से 965 रन बनाए। वहीं उन्होंने टी20 विश्व कप में दो शतक और सात अर्धशतक भी लगाए।

इन दोनों दिग्गज के खिलाड़ियों के बाद नंबर आता है विराट कोहली का। कोहली टी20 विश्व कप में अबतक कुल 20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 20 पारियों में 927 रन बना लिए हैं। टी20 विश्व कप में कोहली के रन बनाने का स्ट्राइक रेट 131.48 का है जबकि उनके नाम 11 अर्धशतक भी दर्ज है।

ऐसे में विराट कोहली अगर नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में 90 रन बना लेते हैं तो आईसीसी के इस टूर्नामेंट में वह सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली जिस तरह के फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की है उसे देखें तो यह माना जा सकता है कि टी20 विश्व कप में विराट कोहली की बादशाहत कायम होनी अब तय है।

सिडनी में खेला जाएगा
टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलने उतरेगी। नीदरलैंड के खिलाफ उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में कोई खास बदलाव नहीं कर सकती है। हालांकि वह युजवेंद्र चहल को मौका देकर जरूर एक प्रयोग करना चाहेगी लेकिन कप्तान रोहित शर्मा को ये भी देखना होगा कि वह अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ अधिक छेड़ छाड़ ना करें।वहीं मौसम के लिहाज से यहां आसमान में बादल छाए रहने के आसार जताए गए हैं। सुबह में हल्की बारिश की भी उम्मीद जताई गई है लेकिन दोपहर में मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...