9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलबांग्लादेशी विकेटकीपर की होशियारी, अंपायर ने पूरी टीम को दी ये सजा

बांग्लादेशी विकेटकीपर की होशियारी, अंपायर ने पूरी टीम को दी ये सजा

Published on

सिडनी,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 सीजन में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश अपना दूसरा मैच एक-दूसरे के खिलाफ सिडनी में खेल रही हैं. मैच में बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरुल हसन ने एक होशियारी दिखाई, जो अंपायर की आंखों से नहीं बच सकी. फील्ड अंपायर ने इसके लिए पूरी टीम को सजा दी. दरअसल, मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इसके बाद दमदार शुरुआत की. टीम के लिए रिली रोसो ने 109 रनों की शतकीय पारी खेली, जबकि क्विंटन डिकॉक (63) ने भी ताबड़तोड़ फिफ्टी जमाई. अफ्रीकी टीम का स्कोर 5 विकेट पर 205 रन रहा.

इस तरह दिखाई नुरुल ने होशियारी
मगर मैच में स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने 11वां ओवर किया. इसकी आखिरी गेंद नोबॉल रही थी, जिस पर फ्री हिट मिली. बस इसी दौरान बांग्लादेशी विकेटकीपर ने होशियारी दिखाने की कोशिश की. वह शाकिब के बॉल फेंकने के दौरान ही विकेट के पीछे अपनी जगह बदलते हुए नजर आए. यह फील्ड अंपायर ने देख लिया. तब अंपायर रॉड टकर ने दूसरे अंपायर लैंग्टन रुसेरे से बात की और फिर जुर्माने के तौर पर साउथ अफ्रीका के खाते में 5 रन जोड़ दिए.

विकेटकीपर को इस वक्त जगह नहीं बदलनी चाहिए
दरअसल, जब शाकिब बॉल फेंकने के लिए रनअप ले रहे थे. वह दौड़कर बॉल फेंकने ही वाले थे कि इसी बीच नुरुल हसन ने अपनी पॉजिशन बदल ली थी. वह लेफ्ट की ओर आ गए थे. यह होशियारी अंपायर ने पकड़ ली और पूरी बांग्लादेश टीम पर ही 5 रनों का जुर्माना लगा दिया.यह रन अफ्रीकी टीम के खाते में जुड़े. बता दें कि ICC के नियम के मुताबिक, बॉलर के रनअप शुरू करने और बॉल डालने के बीच विकेटकीपर को जगह नहीं बदलनी चाहिए.

अफ्रीका ने दिया 206 रनों का टारगेट
मैच में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 205 रन बनाए. टीम के लिए रिली रोसो ने शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 56 बॉल पर 109 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 7 चौके जमाए. इनके अलावा क्विटंन डिकॉक ने 38 बॉल पर 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब ने 2 विकेट लिए.

बांग्लादेश टीम एक मैच जीत चुकी है
बता दें कि वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका टीम का पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था. जिसमें उन्हें एक ही पॉइंट मिला था. ऐसे में सेमीफाइनल के लिए अब उन्हें ये मैच जीतना होगा. जबकि बांग्लादेश अपना पहला मैच जीत चुकी है. उसने नीदरलैंड को 9 रनों से हराया था. यदि वह यह मैच जीतती है, तो सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...