9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयVIDEO में कुत्ते का मीट पैक कराती दिखी महिला इंफ्लूएंसर, लोग भड़के

VIDEO में कुत्ते का मीट पैक कराती दिखी महिला इंफ्लूएंसर, लोग भड़के

Published on

नई दिल्‍ली ,

एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को एक मीट मार्केट का वीडियो अपलोड करने की वजह से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. विरोध के बाद इंफ्लुएंसर को सोशल मीडिया से वीडियो डिलीट भी करना पड़ा. ऑस्‍ट्रेलिया की रहने वाली महिला इंफ्लुएंसर, इंडोनेशिया के मीट मार्केट में पहुंची थी. यहां उन्होंने कई तरह के जानवरों के मीट दिखाए. इंफ्लुएंसर ने दावा किया वह बंदर, मगरमच्‍छ, खरगोश और मेंढक का मीट खाएंगी.

22 साल की मिकाइला टेस्‍टा इन दिनों इंडोनेशिया घूम रही हैं. टिकटॉक वीडियो में उन्‍होंने अपने ड्राइवर से कहा कि इंडोनेशिया के ‘बेस्‍ट मीट मार्केट’ ले चलो. जहां अलग-अलग तरह के जानवरों का मीट मिल सके. अब मिकाइला ने मीट मार्केट वाले वीडियो को डिलीट कर दिया है. इस वीडियो में उन्‍होंने ‘टॉप सीक्रेट’ मार्केट को दिखाया. इस मार्केट में बंदर, मगरमच्‍छ, खरगोश, मेंढक समेत कई जानवरों का मीट मौजूद था.

मिकाइला ने इस मीट मार्केट में घूमने को अनुभव को बेहद दर्दनाक करार दिया. वीडियो में वह कुत्‍ते का मीट पैक करवाकर ले जाती हुई भी दिखीं.मिकाइला टिकटॉक वीडियो में कह रही हैं, दुकानदारों के पास कुत्‍ते, बंदर और अन्य जानवरों का मीट था. उन्‍होंने मुझे शूटिंग करने की अनुमति नहीं दी कि क्‍योंकि उनको लग रहा था कि वह वीडियो बनाकर उनकी दुकान बंद करवा सकती हैं. वे मुझ पर विश्‍वास नहीं कर रहे थे.

वैसे इस क्लिप में मिकाइला अपने मैनेजर के साथ नजर आ रही हैं, जहां वह चूहा और मगरमच्‍छ के मीट को टेस्‍ट करती हुई दिखीं. वीडियो में मिकाइला यह भी कह रही हैं कि बाजार में अलग-अलग तरह की गंध भी सहन करनी पड़ी.जो वीडियो मिकाइला ने पोस्‍ट किया, उसे बाद में डिलीट भी करना पड़ा. हालांकि मिकाइला सही थीं या गलत? इस बात पर सोशल मीडिया यूजर्स बंटे हुए नजर आए.

एक शख्‍स ने कमेंट किया, आपको पता था कि आप किस जगह जा रही हैं और उसके बाद यह कहना कि आपको आघात पहुंचा है, आपने भोजन का अपमान किया है. इंडोनेशिया दूसरे देशों की तरह डेवलप नहीं है, आपको दूसरे लोगों का सम्‍मान करना चाहिए. एक अन्‍य शख्‍स ने लिखा कि आखिर इस वीडियो को अपलोड करने की जरूरत ही क्‍या थी? जब इंफ्लुएंसर को यह बात अच्‍छी तरह से पता थी कि यह कुत्‍ते का मीट है और इसका व्‍यापार करना अवैध है तो फिर उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया?

एक दूसरे शख्‍स ने कमेंट में लिखा कि वहां जाना और अपने फायदे के लिए वीडियो बनाना, फिर अवैध मीट को खरीदना, यह तो किसी शख्‍स द्वारा मीट खाए जाने से भी बदतर है.वहीं, जो यूजर्स इंडोनेशिया से ताल्‍लुक रखते हैं, उन्‍होंने कहा कि कुछ लोग जो देश में अल्‍पसंख्‍यक हैं, वे ही इस तरह का मांस खाते हैं. इंडोनेशिया के यूजर्स ने कहा इसे प्रतिबंधित करने की मांग पहले भी उठाई गई है.

VIDEO बनाकर मांगी माफी
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद मिकाइला ने नया वीडियो शेयर कर माफी मांगी. मिकाइला ने कहा कि व्‍लॉगर होने के नाते वह दूसरे लोगों के कल्‍चर को जानना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि वह यह बात समझ सकती हैं कि कुछ लोगों को ऐसी चीजें देखना पसंद नहीं होगा.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...