9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपति ने हाथ-पैर बांध कर दिया था जिंदा दफन, ऐपल की घड़ी...

पति ने हाथ-पैर बांध कर दिया था जिंदा दफन, ऐपल की घड़ी ने बचाई जान

Published on

नई दिल्ली

Apple Watch ने फिर से एक यूजर की जान बचाई है। मामला वॉशिंगटन का है। यहां 42 साल की एक महिला यंग सूक को उनके पति ने चाकू मारने के बाद जमीन में जिंदा दफन कर दिया था। महिला इतना कुछ झेलने के बाद भी चमत्कारिक ढंग से जिंदा बच गई। सूक हिम्मत और होशियारी दिखाते हुए कब्र से किसी तरह बाहर आने में सफल हुईं। इसके बाद उन्होंने अपनी ऐपल वॉच से 911 पर कॉल करके पुलिस से मदद मांगी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

बेडरूम से घसीटा और डक्ट टेप से बांधा
सूक और उनके पति के बीच डिवोर्स और पैसों को लेकर बहस चल रही थी। इसी बीच सूक ने अपने पति को घर से जाने के लिए कहा, जिसके बाद उनके पति को काफी गुस्सा आ गया था। सूक जैसे ही अपने बेडरूम में चेंज करने गईं, उनके पति ने उन पर पीछे से हमला कर दिया। पति ने सूक के सिर पर कई वार किए और उन्हें जमीन पर पटक दिया। इसके बाद सूक के पति ने उन्हें डक्ट टेप से बांधा और घसीट कर बेडरूम से बाहर ले गया।

हथौड़ा मार कर ऐपल वॉच को किया डैमेज
सूक काफी सदमे में थीं, लेकिन उनके पति के सिर पर खून सवार हो चुका था। सूक के पति ने उन्हें जान से मारने का फैसला कर लिया था। इसके लिए उसने घायल सूक को जबर्दस्ती वैन में रखा और जंगल में ले जाकर चाकू मारने के बाद उन्हें जिंदा दफन कर दिया। द डेली बीस्ट की रिपोर्ट के अनुसार पति ने सूक की कलाई पर बंधी ऐपल वॉच को भी हथौड़ा मार कर तोड़ दिया था, ताकि वह मदद के लिए कहीं कॉल या मेसेज न कर सकें। हालांकि, इसके बाद भी ऐपल वॉच ने सूक का साथ दिया और वह मदद के लिए 911 पर कॉल करने में कामयाब रहीं।

पुलिस को देखते ही सूक ने ली राहत की सांस
सूक ने कब्र से बाहर आते ही आसपास के घरों में जा कर मदद मांगी। 911 पर कॉल रिसीव करने वाले ऑपरेटर ने पुलिस को बताया की कॉलर काफी घबराई हुई थी और वह बात भी नहीं कर पा रही थी। 911 ऑपरेटर ने पुलिस को कॉलर की तरफ से दरवाजा खटखटाने की आवाज आने के बारे भी बताया। नंबर ट्रेस करके पुलिस सूक के घर तो पहुंची, लेकिन उसे वहां सूक नहीं दिखीं। काफी तलाश के बाद सूक को 17 अक्टूबर को एक अजनबी के घर में पाया गया जहां वह मदद के इंतजार में थीं। पुलिस को देखते ही सूक ने राहत की सांस ली और कहा कि उनका पति उन्हें जान से मारना चाहता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...