9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन को हड़काने वाली अमेरिकी सीनेट स्पीकर नैन्सी पेलोसी के घर पर...

चीन को हड़काने वाली अमेरिकी सीनेट स्पीकर नैन्सी पेलोसी के घर पर हमला, पति को हथौड़े से पीटा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी हाउस की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के सैन फ्रांसिस्को में घर पर हमला हुआ है। हमलावर ने घर में मौजूद उनके पति पॉल पेलोसी पर हथौड़े से हमला किया। डेमोक्रेटिक स्पीकर के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 82 वर्षीय पॉल पेलोसी के पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है। नैन्सी पेलोसी के प्रवक्ता ड्रू हैमिल ने कहा कि हमलावर हिरासत में है और इस हमले के मकसद की जांच की जा रही है। एक प्रवक्ता ने कहा कि हमले के समय स्पीकर नैन्सी पेलोसी वाशिंगटन में थीं। पिछले महीने ही नैन्सी पेलोसी ने ताइवान का विवादित दौरा कर चीन को भड़का दिया था। उनके इस दौरे के बाद चीन ने ताइवान के ऊपर कई मिसाइलें दागी थीं और अपनी नौसेना की आक्रामक तैनाती भी की थी। नैन्सी पेलोसी को अमेरिका के तेज-तर्रार नेताओं में गिना जाता है, जो किसी से भी नहीं डरती हैं।

हमलावर गिरफ्तार, मकसद का पता लगा रही पुलिस
सैन फ्रांसिस्को की कैपिटल पुलिस ने कहा कि कैलिफोर्निया में उसके फील्ड ऑफिस से स्पेशल एजेंट एजेंट घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। इस्ट कोस्ट पर कैपिटल पुलिस के खतरे के आकलन करने के लिए एफबीआई को भी मदद के लिए भेजा गया है। सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने कहा कि एक हमलावर को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन हमले का मकसद पता नहीं चल सका है। यह भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले में कोई और भी शामिल था कि हमलावर अकेला ही था। वर्तमान में पेलोसी के घर के बाहर बड़ी संख्या में स्पेशल एजेंट, एफबीआई और कैपिटल पुलिस के अधिकारी तैनात हैं।

1987 में पेलोसी ने सैन फ्रांसिस्को में खरीदा था घर
पेलोसी ने 1987 में सैन फ्रांसिस्को के पैसिफिक हाइट्स के पास एक तीन मंजिला लाल ईंटो से बना टाउनहाउस खरीदा था। जनवरी 2021 में कांग्रेस के एक प्रोत्साहन विधेयक पारित करने के बाद भी उनके घर पर हमला हुआ था और तोड़फोड़ की गई थी। उस समय एक सुअर का सिर उनके घर के फुटपाथ पर छोड़ा गया था। यह हमला 6 जनवरी 2021 को यूएस कैपिटल पर हुए हमले से पहले हुआ था।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...