7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलकौन हैं पाकिस्तानी मिस्टर बीन जिनकी वजह से सोशल मीडिया पर मचा...

कौन हैं पाकिस्तानी मिस्टर बीन जिनकी वजह से सोशल मीडिया पर मचा है बवाल, अफरीदी से भी कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को भिड़ंत हुई थी। वैसे तो इस मुकाबले को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं थी। लेकिन बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुआ। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग की कुछ फोटो पोस्ट की थी। इस पर जिम्बाब्वे के एक व्यक्ति ने कमेंट किया- जिम्बाब्वे के नागरिक होने के नाते हम तुम्हें कभी माफ नहीं करेंगे। एक बार तुमने असली मिस्टर बीन की जगह हमें नकली पाक बीन दिखा दिया था। हम इस मामले को कल मैदान पर देखेंगे। दुआ करो कि कल बारिश तुम्हें बचा ले।

जिम्बाब्वे जीत गया मुकाबला
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और हर तरफ इसी की बात होने होगी। मैच से पहले हर कोई पाकिस्तानी मिस्टर बीन को फोटो शेयर करने लगा। इस मैच को ‘बीन राइवलरी’ नाम दिया गया। फिर मैच शुरू हुआ और जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए इसे 1 रन से अपने नाम कर लिया। इसके बाद एक बार फिर पाकिस्तानी मिस्टर बीन वायरल हो गया। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति तक ने इसे लेकर पोस्ट किया।

कौन हैं पाकिस्तानी मिस्टर बीन?
सबसे बड़ा सवाल है कि पाकिस्तानी मिस्टर बीन कौन हैं, जिसे लेकर इतना बवाल हो रहा है। इनका नाम आसिफ मुहम्मद है। यह मिस्टर बीन का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर रोवन एटकिंसन जैसा ही दिखते हैं। आसिफ कॉमिडियन हैं और एक्टिंग भी करते हैं। वह कई टीवी विज्ञापन में भी नजर आ चुके हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के साथ उन्होंने एक विज्ञापन किया था। उसमें यूनिस खान और उमर गुल भी थे।

क्या था पूरा मामला?
जिम्बाब्वे में साल 2016 में उनके देश में एक इवेंट हुआ था, जिसका नाम एग्रीकल्चर शो था। इस कार्यक्रम में पाकिस्तानी कंपनी भी पार्टनर थी। इवेंट में मशहूर कैरेक्टर मिस्टर बीन का रोल निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर रोवन एटकिंसन को लेकर टिकट बेचा गया। लेकिन इवेंट में पाकिस्तानी मिस्टर बीन वहां पहुंच गया। तभी से जिम्बाब्वे में इसे लेकर गुस्सा है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...