4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलजिम्बाब्वे से हारने के बाद गम में डूबी पाकिस्तान टीम, फूट-फूट कर...

जिम्बाब्वे से हारने के बाद गम में डूबी पाकिस्तान टीम, फूट-फूट कर रोने लगे शादाब खान

Published on

पर्थ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप में वह दिन देखने को मिला, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ पर्थ में पाक टीम 131 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। पाकिस्तान जीत की फेवरेट मानी जा रही थी। पहले गेंदबाजी करते हुए उसने जिम्बाब्वे को 130 रनों पर रोक भी दिया। लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे के सामने उसके बल्लेबाज 20 ओवर खेलकर 129 रन ही बना सके।

रोने लगे शादाब खान
पाकिस्तान को मिली इस हार पर किसी को भरोसा नहीं हो रहा है। टीम के उपकप्तान और ऑलराउंर शादाब खान हार के बाद बुरी तरह टूट गए। वह स्टेडियम में ही घुटने के बल बैठकर रोने लगे। इसके बाद पाकिस्तान टीम के सपोर्ट स्टाफ ने उन्हें समझाकर अंदर भेजा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

गेंद-बल्ले दोनों दिया योगदान
शादाब खान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया था। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 3 महत्वपूर्ण विकेट लिये। जिम्बाब्वे टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन 14वें ओवर में शादाब ने लगातार दो गेंद पर पहले सीन विलियम्स और फिर चकाब्वा को आउट किया। विलियम्स ने मैच में जिम्बाब्वे के लिए सबसे बड़ी पारी खेली थी। बल्लेबाजी में भी शादाब ने 14 गेंदों पर 17 रनों का योगदान दिया। चौथे विकेट के लिए उन्होंने शान मसूद के साथ अर्धशतकीय साझेदारी बनाई थी।

अब नीदरलैंड्स से टक्कर
पाकिस्तान की टक्कर अब 30 अक्टूबर को नीदरलैंड्स से होगी। यह मुकाबला भी पर्थ स्टेडियम में ही खेला जाएगा। टीम को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है तो अपने बचे सभी मुकाबले जीतने होंगे। इसके साथ ही उसे उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका अपने कम से कम दो मैच हारे। 3 नवंबर को पाकिस्तान की टक्कर दक्षिण अफ्रीका और 6 को बांग्लादेश से होगी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...