4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलPAK की हार के बाद भारत को क्यों है ZIM से सावधान...

PAK की हार के बाद भारत को क्यों है ZIM से सावधान रहने की दरकार?

Published on

नई दिल्ली

टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक छोटी टीमों ने कई बड़े उलटफेर किए हैं। पहले राउंड में जहां नामीबिया ने श्रीलंका को मात दी थी, वहीं एसोसिएट टीमों से हारने के बाद वेस्टइंडीज सुपर-12 तक के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया था। उलटफेर का यह सिलसिला सुपर-12 में भी जारी रहा। ग्रुप-1 में जहां आयरलैंड ने इंग्लैंड को पटखनी दी, वहीं लो स्कोरिंग मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को हराया। ऐसे में अब हर बड़ी टीम को इन कम आंके जाने वाली टीमों से सावधान रहने की जरूरत है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिम्बाब्वे के कप्तान ने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही बड़ी टीमों को सतर्क रहने के लिए आगाह कर दिया था?

जी हां, पाकिस्तान पर जिम्बाब्वे की एतिहासिक जीत के बाद कप्तान ब्रैड इवांस का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले दिया था। इस बयान में उन्होंने कहा था ‘यदि आपके पास 11 आक्रामक खिलाड़ी हैं, तो संभावना है कि उनमें से दो या तीन किसी भी दिन अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। और जिस दिन पांच या छह खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेंगे उस दिन हम दुनिया में किसी को भी हरा देंगे।’

पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे की परफॉर्मेंस में कप्तान की यह बात साफ झलकती है। बैटिंग में जिम्बाब्वे के लिए सीन विलियम्स (31) के अलावा कोई बल्लेबाज छाप नहीं छोड़ पाया जिस वजह से टीम 20 ओवर में 130 के स्कोर तक पहुंच पाई, मगर गेंदबाजी और फील्डिंग में सभी खिलाड़ियों ने अपना पूरा योगदान दिया।

कप्तान ब्रैड इवांस ने जहां बाबर आजम को सस्ते में आउट कर टीम को धाकड़ शुरुआत दिलाई, वहीं मुजराबनी ने मोहम्मद रिजवान को आउट कर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया। बल्लेबाजी में फ्लॉप रहने के बाद सिकंदर रजा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाया और तीन बड़े विकेट झटक जिम्बाब्वे को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। जिम्बाब्वे के इस परफॉर्मेंस को देखते हुए भारत को भी इस टीम से सावधान रहने की जरूरत है। बता दें, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया 6 नवंबर को जिम्बाब्वे से मेलबर्न में भिड़ेगी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...