9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'नैंसी कहां है?' घर में घुसते ही US स्पीकर पेलोसी को ढूंढ़...

‘नैंसी कहां है?’ घर में घुसते ही US स्पीकर पेलोसी को ढूंढ़ रहा था हमलावर

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिकी संसद के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ था. सैन फ्रांसिस्को स्थित उनके आवास पर एक शख्स ने जबरन घुसकर पॉल पेलोसी पर हथौड़े से वार किया था. इस दौरान वह चिल्ला रहा था, “नैंसी कहां है? नैंसी कहां है.?” हमलावर की पहचान 42 वर्षीय डेविड डेपापे के रूप में हुई है. वह अभी पुलिस हिरासत में है.

डेविड डेपेप नाम का एक 42 वर्षीय शख्स डेमोक्रेटिक नेता नैंसी पेलोसी की तलाश में घर में घुस गया था जब पुलिस पहुंची तो देखा कि शख्स पॉल पेलोसी को हथौड़े से पीट रहा है. हमले के समय स्पीकर पेलोसी वाशिंगटन में मौजूद थीं और शुक्रवार की देर रात सैन फ्रांसिस्को पहुंचीं, जहां से वह सीधे अस्पताल गईं. 82 वर्षीय पॉल पेलोसी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. न्यूज एजेंसी ने बताया कि पॉल पेलोसी के सिर में फ्रैक्चर और हाथ में गंभीर चोट आई है.

अचानक नहीं हुआ था पेलोसी के घर पर हमला
पुलिस के अनुसार, ये हमला अचानक नहीं किया गया था, ये एक सोची-समझी साजिश थी. अमेरिकी स्पीकर के पति पर हमला मध्यावधि चुनाव से ठीक 11 दिन पहले हुआ है. हमले की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन हमले ने अमेरिकी संसद सदस्यों और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल अमेरिकी संसद पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के धावा बोलने के 2 साल बाद यह खतरा अपने चरम पर है.

साल 1963 में हुई थी नैंसी-पॉल की शादी
अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी और पॉल पेलोसी की 1963 में शादी हुई थी. एक तरफ नैंसी ने अमेरिका की राजनीति में एक अलग जगह बनाई तो वहीं पॉल ने बिजनेस के क्षेत्र में काफी सफलता हासिल की. लेकिन उनकी जिंदगी कई विवादों से भी घिरी रही. इसी साल अगस्त में पॉल पर आरोप लगा था कि उन्होंने शराब के नशे में वाहन चलाया था जिस वजह से उनका एक्सीडेंट हुआ. उस मामले में पॉल को 5 दिन की जेल सजा भी हुई थी.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...