9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयक्या डोनाल्ड ट्रंप पर मेहरबान हुए एलन मस्क, पूर्व राष्ट्रपति की हुई...

क्या डोनाल्ड ट्रंप पर मेहरबान हुए एलन मस्क, पूर्व राष्ट्रपति की हुई ट्विटर पर वापसी? जानें सच

Published on

वॉशिंगटन

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण कर लिया है। एलन मस्क के ट्विटर का मालिक बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर अकाउंट बहाली की चर्चा हो रही है। इस बीच एक ट्विटर अकाउंट ने कुछ ऐसा किया, जिससे माना जाने लगा कि सच में डोनाल्ट ट्रंप का अकाउंट बहाल कर दिया गया है। दरअसल @TheUltGmr यूजर नेम वाले ट्विटर अकाउंट ने अपना नाम बदल दिया और Donald J. Trump रख दिया। TheUltGmr एक गेमिंग और ट्रोलिंग से जुड़ा वेरीफाइड अकाउंट है।

वेरीफाइड अकाउंट को देख कर हर किसी को पहली नजर में लगा कि डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हो गई है। अटकलों को और मजबूती देने के लिए एक ट्वीट किया गया, जिसके बाद तो जैसे ये तय हो गया कि एलन मस्क की मेहबानी ट्रंप पर हो गई है। इस अकाउंट ने ट्वीट किया, ‘शुक्रिया एलन मस्क, वापस आकर अच्छा लग रहा है। आशा है कि सभी नफरत करने वालों और लूजर्स को मैं याद आता रहा!’ सिर्फ ध्यान से देखने पर पता चलता है कि ये एक फर्जी अकाउंट है।

नाम बदलना आसान है
ट्विटर पर यूजर नेम एक ही रहता है, लेकिन नाम कभी भी बदला जा सकता है। TheUltGmr ने इसी का फायदा उठाया। एलन मस्क के ट्विटर का मालिक बनते ही उसने ट्रोल करने के लिए नाम बदल कर डोनाल्ड ट्रंप रख दिया। हालांकि यूजर नेम देख कर पता लग रहा था कि ये एक फर्जी अकाउंट है। लेकिन फिर भी कई लोग ब्लू टिक और नाम देख कर मानने लगे कि सच में ये ट्रंप का ही अकाउंट है। जबकि अगर डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट सर्च किया जाए तो वह नहीं मिलेगा। ट्विटर की ओर से एक ब्लॉग जरूर मिलेगा, जिसमें बताया गया है कि @realDonaldTrump का अकाउंट हमेशा के लिए सस्पेंड है।

क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने शुक्रवार को एलन मस्क के ट्विटर का मालिक बनने पर सराहना की। हालांकि उन्होंने प्लेटफॉर्म पर वापसी से इनकार कर दिया। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने लंबे समय तक अनिश्चितता और अटकलों के बाद गुरुवार को देर रात 44 बिलियन डॉलर में कंपनी को खरीद लिया। ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘मैं बहुत खुश हूं कि ट्विटर अब समझदार हाथों में है। अब ये कट्टरपंथी वामपंथी और पागलों द्वारा नहीं चलाया जाएगा जो वास्तव में हमारे देश से नफरत करते हैं।’

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...