8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान में बंद हो जाएंगी ट्रेनें, अंधेरे में डूबेगा देश... कंगाल शहबाज...

पाकिस्‍तान में बंद हो जाएंगी ट्रेनें, अंधेरे में डूबेगा देश… कंगाल शहबाज सरकार ने चीन के आगे फैलाई झोली

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच शहबाज शरीफ सरकार ने चीन से अरबों डॉलर की मदद की गुहार लगाई है। शहबाज सरकार ने कहा है कि अगर सीपीईसी परियोजना से जुड़े 5 प्रॉजेक्‍ट को तेजी से पूरा नहीं किया गया तो एक साल के अंदर पाकिस्‍तान में रेल व्‍यवस्‍था ढह जाएगी। साथ ही 3100 मेगावाट की बिजली परियोजना को बड़ा नुकसान होगा और देश में पॉवर संकट गहरा जाएगा। पाकिस्‍तान ने जिन 5 चीनी परियोजनाओं को लेकर चेतावनी दी है, वे 18.5 अरब डॉलर की हैं।

पाकिस्‍तान में चल रही अरबों डॉलर की सीपीईसी परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही है जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। चीन पाकिस्‍तान में इमरान खान के राजनीतिक संकट को देखते हुए और ज्‍यादा निवेश से परहेज कर रहा है। साथ ही चीन ने बलूचों के हमले से निपटने के लिए अपनी ‘सेना’ को तैनात करने की भी शर्त रखी है। वहीं इस पूरे विवाद को अब सुलझाने के लिए शहबाज शरीफ चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं।

पाकिस्‍तान का मेन लाइन रेल नेटवर्क होगा ध्‍वस्‍त
पाकिस्‍तान की ओर से योजना और विकास मंत्री अहसान इकबाल ने एक बैठक के दौरान यह गुहार चीन की सरकार से लगाई। चीन-पाकिस्‍तान आर्थिक कॉरिडोर (CPEC) की बैठक में कोई नया ऐलान नहीं किया गया। पाकिस्‍तान इस बात से नाराज है कि 8 साल पहले तय हुई योजनाओं को पूरा करने में लगातार देरी हो रही है। पाकिस्‍तान ने चीन से गुहार लगाई है कि वह 10 अरब डॉलर की लागत वाली मेनलाइन-1 समेत रेल और ऊर्जा से जुड़ी 5 परियोजनाओं पर प्राथमिकता के साथ विचार करे।

एक पाकिस्‍तानी अधिकारी ने कहा कि ये परियोजनाएं दोनों ही तरफ से संकटों का सामना कर रही हैं। पाकिस्‍तानी मंत्री ने माना कि उनका देश चीन के विशेष आर्थिक क्षेत्र के अनुभवों का लाभ उठाने में फेल रहा है। शहबाज शरीफ दो दिन की यात्रा पर 1 नवंबर को चीन जाने वाले हैं। इकबाल ने कहा कि अगर रेल परियोजना को तत्‍काल शुरू नहीं किया गया तो एक साल के अंदर पाकिस्‍तान का मेन लाइन नेटवर्क ध्‍वस्‍त हो जाएगा।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...