4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलबल्ला अब घूमेगा... धोनी ने ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या को दिया...

बल्ला अब घूमेगा… धोनी ने ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या को दिया रन बरसाने वाला मंत्र

Published on

नई दिल्ली

टी-20 फॉर्मेट बेहद तेजी से बदला है। बल्लेबाजों का अप्रोच बदला है तो तकनीकी आधार पर भी काफी बदलाव देखने को मिले हैं। गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के लिए बल्लेबाज हर संभव कोशिश कर रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप में पावर हिटिंग के लिए सबसे बड़े फिनिशर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या के लिए एक अहम सुझाव दिया है। अगर इस सुझाव पर दोनों बल्लेबाज अमल करें तो उनका बल्ला भी धोनी के बल्ले की तरह रन बरसाएगा।

धोनी वाले बल्ले से कोहराम मचाएंगे भारतीय बल्लेबाज
T20 गेम क्रिकेट के तरीके और रणनीतियों को विकसित कर रहा है और बल्ले का आकार इस आधुनिक खेल के लिए काफी प्रभावी पहलू भी है। इस बारे में Sanspareils Greenlands (SG) के प्रबंध निदेशक पारस आनंद ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा- यह धोनी ही थे जिन्होंने 2019 विश्व कप से पहले इस तरह के बल्ले का इस्तेमाल करना शुरू किया था। अब इन भारतीय खिलाड़ियों ने इस तरह का बल्ला मांगना शुरू कर दिया है।

कर्व बल्ले से बरसेंगे रन!
माना जा रहा है कि हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत के मेंटॉर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने ही उन्हें कर्व वाले बल्लों का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। हार्दिक पंड्या आईपीएल 2021 के दौरान पहली गेंद से हिट करने के लिए संघर्ष कर रहे थे और आईपीएल 2022 से पहले चार महीने की अवधि के लिए भारतीय टीम से बाहर भी थे। ब्रेक के दौरान उन्होंने अपने बल्ले के आकार पर भी काम किया।

धोनी ने पंत को दे दिया है गुरु मंत्र
ऋषभ पंत भी टी-20 इंटरनेशनल में टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। उन्होंने मदद के लिए धोनी की ओर रुख किया था। पूर्व कप्तान ने उन्हें कर्व वाले बल्ले का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया। आनंद ने आगे कहा- ये बल्ले विशेष रूप से छोटे प्रारूपों के लिए ऑर्डर किए जाते हैं। खिलाड़ियों का दावा है कि शॉट-मेकिंग के दौरान यह उन्हें मैदान के सभी दिशाओं में गेंद खेलने में मदद करता है।

कर्व बल्ले की खासियत जान लीजिए
उन्होंने आगे बताया कि बल्ला नीचे से थोड़ा मोटा होता है, इससे गेंद बैट पर आने के बाद दोगुनी रफ्तार से वापस लौटती है। यही वजह है कि कई इंडियन प्लेयर्स ने इस तरह के बल्ले की मांग की है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...