8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस से जाने वाली है पुतिन की सत्ता? रिप्लेसमेंट की चल रही...

रूस से जाने वाली है पुतिन की सत्ता? रिप्लेसमेंट की चल रही बात: रिपोर्ट

Published on

कीव

रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के रिप्लेसमेंट की चर्चा शुरू हो गई है। यूक्रेन के रक्षा खुफिया के प्रमुख जनरल कायरलो बुडानोव ने यह दावा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेजर जनरल बुडानोव का कहना है कि पुतिन के यूक्रेन युद्ध के अंत तक अपने पद पर बने रहने की संभावना बची है। ऐसे में पुतिन के सत्ता से हटने के बाद की स्थिति को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया है।

मेजर जनरल कायरलो बुडानोव ने कहा, ‘इसकी संभावना न के बराबर है कि व्लादिमीर पुतिन अपनी सत्ता बचा पाएंगे। पुतिन की जगह कौन लेगा… इसे लेकर रूस में बहस चल रही है।’ यूक्रेनी अधिकारी का यह दावा कई मायनों में हैरान करने वाला समझा जा रहा है। दरअसल, पुतिन ने पिछले साल उस कानून को मंजूरी दी थी, जिससे उनके लिए 6-6 साल के 2 अतिरिक्त कार्यकाल का रास्ता साफ हो गया। इससे वह 2036 तक राष्ट्रपति रह सकते हैं।

‘क्रीमिया को वापस लेने का प्रयास करेगा यूक्रेन’
यूक्रेन के रक्षा खुफिया के प्रमुख ने कहा कि युद्ध के मैदान में रूस को लगातार असफलताओं का मुंह देखना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, ‘नवंबर के अंत तक खेरसान पर फिर से कब्जा करना हमारा लक्ष्य है। इसके साथ ही यूक्रेन क्रीमिया को वापस लेने का भी प्रयास करेगा, जिस पर 2014 में रूस ने कब्जा कर लिया था।’

युद्ध में पिछड़ रहा रूस: यूक्रेनी अधिकारी
अगर युद्ध की बात करें तो रूस ने यूक्रेन पर क्रीमिया के पास काला सागर में रूसी बेडे के मुख्यालयों पर ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया है। रूसी अधिकारियों ने कहा कि 9 हवाई और 9 समुद्री ड्रोन ने हमलों को अंजाम दिया गया। सिवास्तोपोल शहर में हुए इन हमलों में एक युद्धपोत नष्ट हो गया। मालूम हो कि सिवास्तोपाल क्रीमिया का सबसे बड़ा शहर है जिसे रूस ने यूक्रेन ने 2014 में ले लिया था।

रूस ने यूक्रेन से अनाज समझौता किया निलंबित
वहीं, रूस ने संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से हुए अनाज निर्यात समझौते को निलंबित कर दिया है। इस समझौते की वजह से यूक्रेन से 9 करोड़ टन से अधिक अनाज का निर्यात हुआ था और वैश्विक स्तर पर खाद्य कीमतों में कमी आई थी। मॉस्को ने इस कदम के लिए क्रीमिया प्रायद्वीप में रूस के काला सागर बेड़े के जहाजों पर यूक्रेन की ओर से किए गए ड्रोन हमले को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, यूक्रेन ने हमले से इनकार किया है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...