4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलT20 WC: बांग्लादेश ने बढ़ाई PAK की टेंशन, जिम्बाब्वे को हराकर ग्रुप...

T20 WC: बांग्लादेश ने बढ़ाई PAK की टेंशन, जिम्बाब्वे को हराकर ग्रुप में दूसरे नंबर पर

Published on

ब्रिस्बेन,

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में खेले टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा. आखिरी बॉल पर काफी नाटकीय मोड़ आए, लेकिन आखिरकार बांग्लादेश ने 3 रनों से जीत दर्ज की. दरअसल, मैच में जिम्बाब्वे टीम को आखिरी बॉल पर 5 रनों की जरूरत थी, जिसे वह नहीं बना सकी. ऐसे में बांग्लादेश के खिलाड़ी जश्न मना ही रहे थे और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे. मगर यहां अंपायर ने नोबॉल देकर सस्पेंस बढ़ा दिया.

अंपायर ने सभी खिलाड़ियों को वापस बुलाया
बांग्लादेश के विकेटकीपर नुरुल हसन ने आखिरी बॉल पर जिम्बाब्वे के खिलाड़ी ब्लेसिंग मुजारबानी को स्टम्प आउट किया था. मगर थर्ड अंपायर ने देखा कि विकेटकीपर ने बॉल को स्टम्प के आगे से पकड़ा था. ऐसे में आखिरी गेंद को नोबॉल करार दिया. ऐसे में जिम्बाब्वे को एक रन और मिल गया. इस तरह आखिरी बॉल खेलने के लिए अंपायर ने सभी खिलाड़ियों को मैदान पर वापस बुलाया. इस बार जिम्बाब्वे को आखिरी बॉल पर 4 रनों की जरूरत थी, लेकिन मुजारबानी एक बार यह रन बनाने में असफल रहे. आखिरी ओवर बांग्लादेश के लिए मोसद्देक हुसैन ने किया.

बांग्लादेश टीम अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर पहुंची
बांग्लादेश टीम ने दूसरी जीत दर्ज कर पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश टीम के तीन मैचों में 4 पॉइंट्स हो गए हैं. इसके साथ ही वह अपने सुपर-12 के ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. उसने ग्रुप में शामिल साउथ अफ्रीका (3) और जिम्बाब्वे (3) को भी पीछे छोड़ दिया है. जबकि टीम इंडिया अपने दोनों मैच जीतकर 4 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है.

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर 151 रनों का टारगेट दिया
मैच में बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. इसके बाद टीम की शुरुआत खराब रही और उसने 31 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे. फिर ओपनर नजमुल हुसैन सांतो ने 55 बॉल पर 71 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 150 तक पहुंचाया. सांतो के अलावा अफीफ हुसैन ने 29 रन बनाए.

151 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने 35 रनों पर ही टॉप-4 विकेट गंवा दिए थे. यहां से सीन विलियमस ने मोर्चा संभाला, लेकिन टीम को आखिर में जीत नहीं दिला सके. उन्होंने 43 बॉल पर 64 रनों की पारी खेली. जिम्बाब्वे ने 8 विकेट गंवाकर 147 रन बनाए और 3 रनों से मैच गंवा दिया.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...