9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयSmiling Sun: छठ पर प्रसन्न हैं सूर्यदेव! नासा ने जारी की सूरज...

Smiling Sun: छठ पर प्रसन्न हैं सूर्यदेव! नासा ने जारी की सूरज की मुस्कुराती तस्वीर

Published on

वॉशिंगटन,

अक्सर छोटे बच्चे जब सूरज की ड्रॉइंग बनाते हैं, तो उसमें आंखे और मुंह भी बना देते हैं और उनका सूरज मुस्कुराता हुआ दिखाई देता है. पर क्या आप जानते हैं कि बच्चों की ये कल्पना सिर्फ कल्पना नहीं है, ये हकीकत है. हमारा सूरज वाकई मुस्कुराता है! यकीन नहीं हो तो नासा की इस तस्वीर को देख लीजिए.

नासा की एक सैटेलाइट ने इस सप्ताह सूरज की तस्वीर कैप्चर की है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. सूरज पर इस तरह का पैटर्न नजर आ रहा है, जिसे देखकर लग रहा है कि सूरज मुस्कुरा रहा है. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने भी इस तस्वीर को साझा करते हुए इसे स्माइलिंग सन (Smiling Sun) यानी मुस्कुराते हुआ सूरज कहा.

नासा ने ट्वीट में कहा कि आज, नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने सूरज को ‘मुस्कुराते हुए’ देखा. अल्ट्रावॉयलेट लाइट में देखे जाने पर, सूरज पर दिख रहे इन काले धब्बों को कोरोनल होल ) कहा जाता है. यह वे इलाके होते हैं जहां से तेज सौर हवाएं चलकर अंतरिक्ष में जाती हैं.

नासा की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी का उद्देश्य यह जांचना है कि सौर गतिविधि कैसे बनती है और यह अंतरिक्ष के मौसम को किस तरह प्रभावित करती है. यह मिशन 11 फरवरी 2010 को लॉन्च किया गया था. इस ऑब्जर्वेटरी का स्पेसक्राफ्ट सूरज की आंतरिक संरचना, वायुमंडल, चुंबकीय क्षेत्र और ऊर्जा उत्पादन को मापता है.

नासा ने जैसे ही ये तस्वीर शेयर की, इसपर लोगों की बहुत शानदार प्रतिक्रियाएं आईं. कई लोगों ने इस तस्वीर की तुलना हेलोवीन कद्दू से की है. और अगर भारत की बात करें तो छठ पर्व पर सूरज की ये तस्वीर लोगों को और भी ज्यादा रोमांचित कर रही है. सूर्य देवता प्रसन्न जो दिख रहे हैं!

जानिए सूरज के मुस्कुराने की वजह
लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से देखें तो इस मुस्कुराहट के पीछे एक चेतावनी छिपी हुई है. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सूर्य के कोरोनल होल जिस तरह दिख रहे हैं, इसका मतलब है सूरज से उठा तूफान पृथ्वी से टकरा सकते हैं. इसपर Spaceweather.com का कहना है कि ये हंसता हुआ सूरज पृथ्वी की तरफ सौर हवा की एक तिहाई धारा (Stream) उगल रहा है.

सूरज की सतह से द्रव्यमान और ऊर्जा के अलग-अलग तरह के उठने वाले विस्फोटों को सौर तूफान कहते हैं. ये पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को प्रभावित करते हैं. जिसका नतीजा यह होता है कि इन तूफानों से उत्तरी और दक्षिणी गोलार्ध में ध्रुवीय रोशनी (Polar lights), ज्यादा दिखाई देने लगती हैं. इन पोलर लाइट्स को औरोरा (Auroras) भी कहा जाता है.

2014 में कुछ ऐसा दिखा था सूरज
आपको बता दें कि सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने 2014 में भी सूरज की एक तस्वीर ली थी, जिसमें सूरज बेहद खतरनाक लग रहा था. वो तस्वीर भी अक्टूबर के महीने में ली गई थी, जब हैलोवीन पास था. सूरज की वह तस्वीर काफी डरावनी लग रही थी. तो चाहे आप सूरज की इस तस्वीर की तुलना हैलोवीन के पंपकिन से करें, या बच्चों की ड्रॉइंग से या फिर छठ पर प्रसन्न सूर्य देव से, नजर आपकी है.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...