3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलकोहली ने 12 रन की पारी में भी बना डाला अद्भुत रिकॉर्ड,...

कोहली ने 12 रन की पारी में भी बना डाला अद्भुत रिकॉर्ड, कभी कोई भारतीय नहीं कर सका था ऐसा

Published on

पर्थ

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली गजब की फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने पहले दोनों मुकाबलों में हाफ सेंचुरी जड़ी। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद मैच विनिंग पारी खेली तो नीदरलैंड्स के खिलाफ भी उनका बल्ला खूब बोला। पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में आज उन्होंने शुरुआत तो दमदार की, लेकिन सिर्फ 12 रन ही बना पाए। इसके बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड बुक में अपने नाम एक खास उपलब्धि दज कराई।

मौजूदा दौर के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली ने इस छोटी पारी के दौरान टी-20 वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने का करिश्माई आंकड़ा पार किया। 24 मुकाबले में उनके नाम 1001 रन दर्ज हो गए हैं। वह यहां तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं, जबकि ओवरऑल श्रीलंका के माहेला जयवर्धने के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं।

विराट कोहली ने 83.41 की औसत और 131.71 की स्ट्राइक रेट से 1001 रन बनाए हैं, जबकि दूसरी ओर जयवर्धन का औसत 39.07 और 134.74 स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने 31 मैचों में 1016 रन बनाए। कोहली उन्हें पीछे छोड़ ही दे देते कि लुंगी एंगिडी की गेंद पर कागिसो रबाडा के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों में 2 चौके के दम पर 12 रन की पारी खेली।

इस मामले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा चौथे नंबर पर हैं। उनके नाम 36 मैचों में 919 रन दर्ज है, जबकि तीसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं। उन्होंने 33 मैचों में 965 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में 5वां नंबर तिलकरत्ने दिलशान का आता है। उन्होंने 35 मैचों में 897 रन बनाए हैं। मैच की बात करें तो टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार तीसरे मैच में टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले में जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा मैच है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...