3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलभगवान की मूर्तियां, महंगे जूते और लग्जरी वार्डरोब... लीक वीडियो में दिखे...

भगवान की मूर्तियां, महंगे जूते और लग्जरी वार्डरोब… लीक वीडियो में दिखे विराट कोहली के राज

Published on

पर्थ

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के पर्थ होटल रूम का वीडियो लीक होने से बवाल मचा हुआ है। कोहली की गैरमौजूदगी में किसी ने उनके होटल रूम का वीडियो बनाया और उसे लीक कर दिया। इस पर कोहली ने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्राइवेसी को लीक करने को पागलपन बताया है। इस बात से फैंस भी नाराज हैं। हालांकि, बावजूद इसके कम से कम विराट कोहली के रूप में क्या-क्या यह देखने की तमन्ना फैंस की पूरी हुई है।

वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि कोहली अपने पास लग्जरी वार्डरोब के अलावा कपड़े के लिए प्रेस और भगवान की मूर्तियां रखते हैं। वीडियो की शुरुआत में ही मेज पर दो मूर्तियां रखी दिख रही हैं। उसी जगह कैप और चश्मा भी रखा हुआ है। उनके कमरे में कई जोड़ी स्पोर्ट्स शूज, चप्पलें और क्रिकेट किट के अलावा टीम इंडिया की कई जोड़ी जर्सी भी दिखाई दे रहे हैं।

विराट कोहली ने इस वीडियो के लीक होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा- जब आप अपने कमरे की प्राइवेसी नहीं रख पा रहे हैं तो बताओ क्या ही हो सकता है? उन्होंने कहा- यह कोई एंटरटेनमेंट नहीं है। यह किसी भी रूप में अस्वीकार्य है। उनकी एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा ने भी इस पर नाराजगी जताई है।

उल्लेखनी है कि भारतीय टीम ने आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेला था। किंग कोहली ने इस मैच में टी-20 वर्ल्ड कप में 1000 रन पूरा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बने थे। हालांकि, यह मैच साउथ अफ्रीका के नाम रहा था। टीम इंडिया 134 रनों के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाई थी। साउथ अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम और डेविड मिलर ने हाफ सेंचुरी जड़ते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...