3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पंड्या कप्तान

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक पंड्या कप्तान

Published on

नई दिल्ली,

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है. सोमवार (31 अक्टूबर) को बीसीसीआई द्वारा इस दौरे के लिए टीम का ऐलान किया गया है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 और तीन वनडे मैच खेलने हैं. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है, जबकि टी-20 टीम की कमान हार्दिक पंड्या के हाथ में दी गई है. वनडे टीम की कप्तानी शिखर धवन के हाथ में रहेगी.

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: शिखर धवन (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शहबाज़ अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक

न्यूजीलैंड दौरे के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी जैसे बड़े प्लेयर्स टीम का हिस्सा नहीं हैं. यानी ये सभी प्लेयर टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद अपने घर लौटेंगे. भारतीय टीम अभी ऑस्ट्रेलिया में है और टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है, ऐसे में न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया के करीब ही है. इसलिए टीम के बाकी खिलाड़ी इस दौरे के बाद ही घर लौटेंगे. नवंबर के बाद दिसंबर में भारत को बांग्लादेश का दौरा करना है.

भारत और न्यूजीलैंड शेड्यूल
• 18 नवंबर, शुक्रवार: पहला टी-20, वेलिंगटन
• 20 नवंबर, रविवार: दूसरा टी-20, माउंट माउंगनुई
• 22 नवंबर, मंगलवार: तीसरा टी-20, ऑकलैंड
• 25 नवंबर, शुक्रवार: पहला वनडे, ऑकलैंड
• 27 नवंबर, रविवार: दूसरा वनडे, हैमिल्टन
• 30 नवंबर, बुधवार: तीसरा वनडे, क्राइस्टचर्च

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...