10.4 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeराज्यसेना के कैंप पर हमला करने जा रहा था लश्कर कमांडर, साथियों...

सेना के कैंप पर हमला करने जा रहा था लश्कर कमांडर, साथियों के साथ ढेर

Published on

श्रीनगर

पुलवामा के अवंतीपोरा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया। इसमें एक विदेशी आतंकी भी शामिल है। ए़डीजीपी कश्मीर के मुताबिक सूत्रों के हवाले से पता चला है कि मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मुख्तार भट भी शामिल था। वह अन्य आतंकियों केसाथ सुरक्षाबलों के कैंप पर फिदायीन हमला करने जा रहा था। इस तरह पुलिस और आर्मी ने मिलकर उरी जैसा हमला टाल दिया है। आतंकियों के पास से एक एके-47 राइफल, एक एके 56 राइफल और एक पिस्तौल बरामद की गई है।

एडीजी कश्मीर ने बताया कि मुख्तार भट एक एएसआई और सीआरपीएफ, आरपीएफ जवानों की हत्या में भी शामिल था। आतंकियों को ढेर करने के बाद भी सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्हें घेर लिया गया। घिरने के बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए।

आतंकियों के साथ एक मुठभेड़ बीजबेहाड़ा में हुई। इसमें भी एक आतंकी मारा गया। वहीं तीन आतंकी अवंतीपोरा में मारे गए। उधर रंगरेथ में भी तीन आतंकियों को दबोचा गया था। वे लालचौक पर धमाका करना चाहते थे। उनसे पूछताछ जारी है। आशंका है कि आतंकी आईईडी का इस्तेमाल करके सुरक्षाबलों के काफिले को उड़ाना चाहते थे। हालांकि सतर्कता की वजह से बड़ा हमला टाल दिया गया।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...