8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसऊदी अरब पर ईरान के हमले का खतरा, फारस की खाड़ी में...

सऊदी अरब पर ईरान के हमले का खतरा, फारस की खाड़ी में गरजे अमेरिकी फाइटर जेट, खुलासा

Published on

रियाद

सऊदी अरब पर ईरानी सेना के हमले के खतरे के बीच अमेरिका ने फारस की खाड़ी में स्थित अपने हवाई ठिकानों से ईरान की तरफ फाइटर जेट उड़ाए हैं। अमेरिकी मीडिया ने खुलासा किया है कि सप्‍ताहांत में अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने ईरानी सीमा के पास इन फाइटर जेट को भेजा। इससे पहले सऊदी अरब ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान उसके और इराक के ऊपर हमले की योजना बना रहा है। ईरानी मिसाइलों और ड्रोन विमानों के हमले के खतरे पर विश्‍वसनीय सूचना मिलने के बाद अमेरिकी सेना ने अपने अलर्ट लेवल को बढ़ा दिया है।

इस बीच वाइट हाउस नैशनल सिक्‍यारिटी काउंसिल ने कहा है कि वह खतरे को लेकर चिंतित है और खाड़ी के देश सऊदी अरब से लगातार संपर्क में है। इस बीच अमेरिका ने ईरानी खतरे के बारे में आई रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। यही नहीं वाइट हाउस ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों की उड़ान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। सेंट्रल कमांड के प्रवक्‍ता जो बूसियो ने कहा कि हम सऊदी अरब के साथ लंबे समय के लिए रणनीतिक सैन्‍य भागीदारी को लेकर लंबे समय से चली आ रही भागीदारी को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

सऊदी अरब में तैनात एफ-22 फाइटर जेट
अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अमेरिका ने किसी जगह पर अपने फाइटर जेट को उड़ाया है, फिर भी अमेरिका फारस की खाड़ी में बड़े पैमाने पर फाइटर जेट तैनात किए हुए है। इसमें सऊदी अरब में तैनात एफ-22 फाइटर जेट शामिल हैं। इस बीच ईरान ने खंडन किया है कि वह सऊदी अरब या इराक पर हमले की योजना बना रहा है। ईरान ने कहा कि ये आरोप आधारहीन और गलत हैं। इससे पहले अमेरिकी मीडिया ने खुलासा किया था कि ईरान अपने देश में चल रहे प्रदर्शनों से लोगों का ध्‍यान हटाने के लिए इराक और सऊदी अरब पर हमला कर सकता है।

ईरान में मध्‍य सितंबर से ही हिजाब को लेकर जोरदार प्रदर्शन चल रहा है। ईरान ने कई बार आरोप लगाया है कि अमेरिका, इजरायल और सऊदी अरब इस हिजाब विरोध को भड़का रहे हैं। यही नहीं ईरान ने पूर्वी इराक में कुर्दिश मिलिशिया पर कई भीषण हमले भी किए हैं। ईरान इन दिनों रूस को घातक ड्रोन और मिसाइलों की आपूर्ति को लेकर भी विवादों में चल रहा है। वहीं रूस और चीन के साथ ईरान की नजदीकी काफी बढ़ गई है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...