8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबुर्ज खलीफा के पास 35 मंजिला इमारत में लगी आग, चौंकाने वाला...

बुर्ज खलीफा के पास 35 मंजिला इमारत में लगी आग, चौंकाने वाला वीडियो वायरल

Published on

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप में हम एक इमारत को जलता हुआ देख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना दुबई की है जहां सोमवार तड़के दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के पास एक 35 मंजिला बिल्डिंग The Emaar skyscraper में भीषण आग लग गई। बता दें, यह इमारत अमीरात में ‘एमार’ नामक डेवलपर द्वारा बनाए गए 8 बुलवार्ड वॉक नामक टावरों में से एक है। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। खैर, हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर छा गए हैं।

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है। इस क्लिप को ट्विटर पर @MirrorNow ने साझा करते हुए बताया- दुबई Skyscraper Fire: बुर्ज खलीफा के पास skyscraper में भीषण आग लग गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। यह आग इमारत के निचले अपार्टमेंट में लगी और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई।

आग के बाद ऐसा हुआ इमारत का हाल
जहां सोशल मीडिया पर एक तरफ इमारत के धूं-धूं कर जलने के वीडियो वायरल हो रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स ने आग पर काबू पाने के बाद की भी तस्वीरें साझा की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि बिल्डिंग का एक हिस्सा बुरी तरह से जल गया है, जिसकी वजह से वह काला पड़ गया है। हालांकि, यूजर्स लिख रहे हैं कि इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं उसको लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...