8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराज्यकर्नाटक TET के पवेश पत्र पर छपी सनी लियोन की एडल्ट तस्वीर,...

कर्नाटक TET के पवेश पत्र पर छपी सनी लियोन की एडल्ट तस्वीर, कांग्रेस ने साधा निशाना तो शिक्षा विभाग ने दी सफाई

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर राज्य की शिक्षक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जार किए गए। इस दौरान एक अभ्यर्थी को ऐसा एडमिट कार्ड जारी किया गया, जिस पर उसकी तस्वीर की जगह बॉलिवुड एक्ट्रेस सनी लियोन की तस्वीर छपी थी। इतना ही नहीं यह फोटो एडल्ट थी। छात्रा के इस प्रवेश पत्र की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई। शिक्षा विभाग के विशेष अधिकारी की तरफ से इस मामले में स्पष्टीकरण जारी किया गया और जांच के आदेश दिए गए।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दावा किया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड पर अडल्ट फिल्मस्टार की तस्वीर फोटोशॉप थी। विभाग ने एक बयान में कहा कि पोर्टल पर लॉग इन तक पहुंच पूरी तरह से अभ्यर्थी की होती है और उक्त गलती के लिए विभाग जिम्मेदार नहीं है। विभाग ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

कांग्रेस ने साधा निशाना
कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरपर्सन बीआर नायडू ने एडमिट कार्ड की कथित तस्वीर को शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘शिक्षकों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड में उम्मीदवार की जगह एक ब्लू-फिल्म स्टार की तस्वीर प्रकाशित की गई है। सदन में ब्लू फिल्म देखने वाली पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है?’

पति के दोस्त ने अपलोड की थी तस्वीर
आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश के कार्यालय ने कहा कि उम्मीदवार को आवेदन पत्र भरते समय पोर्टल पर फोटो अपलोड करना होता है। जब अभ्यर्थी से फोटो अपलोड करने की जानकारी मांगी गई तो बताया गया कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की थी।

क्या बोले शिक्षा मंत्री
बीसी नागेश ने एक में कहा कि उम्मीदवार को एक फोटो अपलोड करनी होती है। सिस्टम फाइल में जो भी फोटो संलग्न करता है उसे लेता है। जब हमने उम्मीदवार से पूछा कि क्या उसने अपने एडमिट कार्ड पर सनी लियोन की फोटो लगाई, तो उसने कहा कि उसके पति के दोस्त ने उसकी जानकारी अपलोड की थी। शिक्षा विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और पुलिस जांच शुरू कर दी है। कर्नाटक शिक्षक पात्रता परीक्षा (के-टीईटी) सुचारू रूप से आयोजित की गई। शिक्षा मंत्री ने बताया कि आवेदन करने वाले कुल उम्मीदवारों में से 92 प्रतिशत उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

सीएम भजनलाल शर्मा ने 181 हेल्पलाइन सेंटर पर खुद सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित...

नेहरू-अंबेडकर सब गलत, बस मोदी जी की तपस्या अधूरी: भगवंत मान का पीएम और भाजपा पर बड़ा हमला

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए...