3.6 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeखेलपाकिस्तान की हार पर शोएब अख्तर ने दिखाया टूटा दिल, शमी ने...

पाकिस्तान की हार पर शोएब अख्तर ने दिखाया टूटा दिल, शमी ने तो उसके चीथड़े उड़ा दिए

Published on

मेलबर्न

इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला जीत लिया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हार मिली। नीदरलैंड्स के सहारे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराकर यहां तक का सफर तय किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 137 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने 19वें ओवर में मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

शोएब अख्तर का टूटा दिल
पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पूर्व खिलाड़ी और फैंस काफी उत्तेजित थे। भारत की हार के बाद उनके क्या ही कहने थे। वो भारत को लगातार ट्रोल कर रहे थे। अब फाइनल मुकाबले में हारने के बाद शोएब अख्तर ने ट्वीट किया। उन्होंने सिर्फ एक इमोजी शेयर की। यह टूटे हुए दिल का था।

शमी ने ली मौज
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शोएब अख्तर की मौज ले ली। शमी ने अख्तर की ट्वीट पर लिखा- सॉरी भाई, इसे ही कर्मा करते हैं। इस पोस्ट पर अन्य भारतीय भी शोएब अख्तर को ट्रोल कर रहे हैं।

लो-स्कोरिंग रहा फाइनल
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सैम करेन (3/12) पहले और डेथ ओवरों में प्रभावशाली थे, जबकि राशिद (2/22) बीच के ओवरों में पाकिस्तान के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड की टूर्नामेंट की पहली नो-बॉल फेंककर फाइनल की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने लेग साइड पर वाइड फेंकी और शुरूआती ओवर में आठ रन दिए।

पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में 137/8 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की टीम आखिरी 5 ओवर में सिर्फ 31 रन ही बना पाई। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत खास नहीं रही। उनके पावरप्ले में तीन विकेट गिरे लेकिन उन्होंने तेजी से रन बनाना जारी रखा। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बीच के ओवर में वापसी की लेकिन बेन स्टोक्स ने एक छोर संभालकर रखा और टीम को चैंपियन बना दिया।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...