8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeराज्यश्रद्धा हत्याकांड जैसी यूपी में वारदात, गर्लफ्रेंड ने बेरहमी से कर दी...

श्रद्धा हत्याकांड जैसी यूपी में वारदात, गर्लफ्रेंड ने बेरहमी से कर दी Boyfriend की हत्या

Published on

गोंडा

देश एक तरफ श्रद्धा हत्याकांड से दहला हुआ है, जहां आफताब ने 35 टुकड़े कर उसकी हत्या दी। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गोंडा में भी इसी तरह मिलते जुलते मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें बॉयफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बाद उसकी लाश को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। बाद में शव को दो दिन बाद खेत से निकालकर फांसी के फंदे पर लटकाने की कोशिश की गई। यूपी के गोंडा में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या के इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

जिले के धानेपुर थाना के गांव मेहनौन निवासी सुनील कश्यप बाहर से 7 नवंबर की सुबह अपने घर पहुंचा था। रहस्यमय परिस्थितियों में शाम के समय वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मां ने धानेपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 3 दिन बाद गांव से थोड़ी दूर पर एक बाग में युवक का क्षत-विक्षत शव पाया गया, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।

प्रेमिका ने बदनामी के डर से कराई हत्या
मृतक की मां की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की प्रेमिका पूनम और उसके देवर आशीष को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य अभियुक्त फरार चल रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान प्रेमिका ने बताया कि सुनील और उसके बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। समाज में बदनामी के चलते पूनम मृतक सुनील कुमार से पीछा छुड़ाना चाह रही थी, लेकिन मृतक लगातार पूनम को परेशान कर रहा था। इसी वजह से उसने उसके हत्या की योजना बनाई।

मिलने के लिए बुलाया और कर दी हत्या
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र में सुनील कश्यप नाम के युवक का शव एक बाग में पाया गया था। मोबाइल रेकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर धानेपुर पुलिस और स्वाट टीम ने आशीष, उसकी भाभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जांच के दौरान पता चला है कि मृतक सुनील कश्यप और इस महिला के बीच प्रेम काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अपना पीछा छुड़ाने के लिए अपने देवर और अन्य के साथ मिलकर उसे नहर के पास सुनसान स्थान पर बुलाया गया। इन सभी लोगों ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। दो दिन बाद ये लोग शव को गन्ने के खेत से निकालकर आत्महत्या का रूप देने के लिए एक बाग में पेड़ से लटकाने लाए थे। काफी समय बीत जाने के कारण शव बाग में छोड़कर फरार हो गए थे।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

सीएम भजनलाल शर्मा ने 181 हेल्पलाइन सेंटर पर खुद सुनी जनसमस्याएं, मौके पर ही दिए समाधान के निर्देश

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित...

नेहरू-अंबेडकर सब गलत, बस मोदी जी की तपस्या अधूरी: भगवंत मान का पीएम और भाजपा पर बड़ा हमला

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर आक्रामक रुख अपनाते हुए...