11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यआजमगढ़ में लड़की को काटकर बोरे में भरा, कुएं में फेंकी लाश,...

आजमगढ़ में लड़की को काटकर बोरे में भरा, कुएं में फेंकी लाश, सिर नहीं मिला…

Published on

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में कटी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लड़की की हत्या के बाद उसके बॉडी को कई टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंकने का मामला सामने आया है। युवती का शव मिलने के बाद घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। दिल्ली में श्रद्धा आफताब मामला सामने के बाद इस प्रकार की घटना ने आजमगढ़ में सनसनी मचा दी है। दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड की तर्ज पर इसे देखा जा रहा है। श्रद्धा की हत्या उसके कथित प्रेमी आफताब में दिल्ली में कर दी थी। उसके बॉडी को 35 टुकड़ों में काटकर छतरपुर जंगल में फेंक दिया था। मामला सामने आने के बाद आफताब को हिरासत में लेकर पुलिस की जांच जारी है। वहीं, आजमगढ़ की इस घटना को लोगों ने दिल्ली की घटना की तर्ज पर जोड़ना शुरू कर दिया है।

आजमगढ़ में कटी हुई लाश मिलने के बाद इसी प्रकार की आशंका जताई जाने लगी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय युवती की लाश काट कर कुएं में फेंक दी गई। पुलिस ने शव को बरामद किया है। कटी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवती की लाश मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच शुरू कर दी गई है। खबर यह भी मिल रही है कि लड़की का सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है। आजमगढ़ के अहिरौला थाना क्षेत्र के प्रस्तुत पट्टी गांव के गौरी पूरा गांव मामला सामने आया है। इसके बाद से गांव छावनी में बदला दिख रहा है।

अर्द्धनग्न हालत में थी लाश
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में यह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अहिरौला थाना क्षेत्र के के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में सड़क के किनारे मंगलवार की सुबह एक लगभग 22 वर्षीय युवती का शव कुंए से बरामद किया गया है। कुआं सड़क के किनारे स्थित है। युवती के शव को कई टुकड़ों में काट दिया गया है। उसका सिर गायब है। हत्यारों ने युवती का सिर, हाथ, पैर काटकर अलग कर दिया। युवती अर्धनग्न हालत में पाई गई है। शव दो दिन पहले का प्रतीत हो रहा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है वह पुलिस जांच में जुट गई है हालांकि अभी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। अभी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त के लिए शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई जा रही है। मौके पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। साइंटफिक ठीक तरीके से मामले का आवरण किया जाएगा।

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...