7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयराजीव के हत्यारों की रिहाई के बाद सच साबित हो रही आशंका,...

राजीव के हत्यारों की रिहाई के बाद सच साबित हो रही आशंका, अब श्रद्धानंद ने लगाई रिहाई की गुहार

Published on

नई दिल्ली

अपनी पत्नी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू स्वामी श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा ने सु्प्रीम कोर्ट से खुद को रिहा करने की गुहार लगाई है। श्रद्धानंद का कहना है कि उसे राजीव गांधी हत्याकांड के दोषियों की तरह जेल से रिहा किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 से मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए एजी पेरारिवलन को मई महीने में रिहा किया था। शीर्ष अदालत ने अन्य दोषियों की रिहाई के लिए भी उसी की हवाला दिया। ऐसे में राजीव गांधी के हत्यारों को रिहाई करने के फैसले से जुड़ी आशंकाएं सच साबित हो रही हैं। शीर्ष अदालत के फैसले के बाद यह सवाल उठने लगे थे कि भविष्य में इस आधार पर लंबे समय से जेल में बंद अन्य लोग भी रिहा करने की मांग करने लगेंगे। अब श्रद्धानंद का कहना है कि उसका मामला समानता के अधिकार के उल्लंघन का सटीक उदाहरण है। उसने कहा कि वह जेल में 29 साल से अधिक बिता चुका है और एक भी दिन की पैरोल नहीं मिली है।

राजीव के हत्यारों के बाद जताई थी आशंका
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपे एक लेख में राजीव गांधी हत्यकांड के साक्षी रहे वरिष्ठ पत्रकार जीसी शेखर ने एक 14 नवबंर को एक लेख लिखा था। लेख में जीसी शेखर ने राजीव हत्याकांड के दोषियों की रिहाई को न्याय की हार बताया था। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 से मिले अधिकारों का उपयोग करते हुए एजी पेरारिवलन को मई महीने में रिहा किया था। फैसले के के बाद शेखर ने लेख में आशंका जताई थी कि फैसले के बाद इस पैमाने पर सुप्रीम कोर्ट के सामने उम्रकैद की सजा पाए कुछ और दोषियों के भी आवेदन आएंगे। लेख के बाद अब श्रद्धानंद की याचिका से यह आशंका सच साबित हो रही है।

नशीला पदार्थ खिला पत्नी का जिंदा दफन किया था
श्रद्धानंद उर्फ मुरली मनोहर मिश्रा ने अपनी पत्नी शकीरे नमाजी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे 28 अप्रैल, 1991 को बेंगलोर स्थित अपने विशाल बंगले के परिसर में जिंदा दफन कर दिया था। मैसूर के पूर्व दीवान सर मिर्जा इस्माइल की पौत्री नमाजी ने पूर्व राजनयिक अकबर खलीली से तलाक लेने के बाद 1986 में श्रद्धानंद से शादी कर ली थी। नमाजी की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने मामले में जांच की थी और उसके शव को बाहर निकाला था जिसके बाद स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया।

पत्नी की संपत्ति हड़पना चाहता था
अभियोजन पक्ष के अनुसार श्रद्धानंद अपनी पत्नी की संपत्ति हड़पना चाहता था। हत्या के मामले में निचली अदालत ने उसे मौत की सजा सुनाई। बाद में हाईकोर्ट ने मौत की सजा को कायम रखा था। हालांकि, इस अदालत ने मौत की सजा को बिना माफी के उम्रकैद में बदल दिया। श्रद्धानंद से इससे पहले राष्ट्रपति के पास दया याचिका भी लगाई थी। श्रद्धानंद पहले बेंगलुरु जेल में बंद था। उसे बाद में साल 2011 में मध्यप्रदेश के सागर जेल में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले उसने अच्छे व्यवहार का हवाला देते हुए राष्ट्रपति से खुद के रिहा करने से जुड़ी अर्जी लगाई थी।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...

रामनवमी पर प्रदेशभर में धार्मिक आयोजन, मंदिरों में विशेष पूजा और भंडारे

भोपाल रामनवमी के पावन अवसर पर मप्र के विभिन्न शहरों में श्रद्धा और उत्साह के...

राजधानी में दो दिन में छह नाबालिग किशोरियां लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

भोपाल राजधानी में दो दिनों के भीतर शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन नाबालिग...