8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारतीय सेना की उनके लोग आलोचना नहीं करते... पाकिस्तान को आईना दिखा...

भारतीय सेना की उनके लोग आलोचना नहीं करते… पाकिस्तान को आईना दिखा गए जनरल बाजवा

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने रिटायरमेंट से पहले अपनी आखिरी पब्लिक स्पीच दी है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी सेना की आलोचना करने पर बिना नाम लिए इमरान खान पर निशाना साधा। बाजवा ने कहा कि राजनीति से जुड़े लोगों को सेना को इंपोर्टेड या सिलेक्टेड नहीं बुलाना चाहिए और देश के लिए आगे बढ़ना चाहिए। सेना प्रमुख ने यह बयान शहीद दिवस के मौके पर दिया। पाकिस्तान में हर साल 6 सितंबर को शहीद दिवस मनाया जाता है। लेकिन इस साल पाकिस्तान में बाढ़ के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इस दौरान अपनी स्पीच में उन्होंने भारतीय सेना पर आरोप मढ़ने का मौका नहीं छोड़ा।

बाजवा ने कहा, ‘भारतीय सेना की उनके लोग आलोचना नहीं करते। पाकिस्तान की सेना दिन-रात देश की सेवा में लगी रहती है और उसे आलोचना का शिकार होना पड़ता है। इसकी बड़ी वजह ये हो सकती है कि पिछले 70 साल से सेना का राजनीति में दखल रहा है जो असंवैधानिक है। इसीलिए फरवरी में सेना ने काफी विचार विमर्श के बाद फैसला लिया है कि वह किसी भी राजनीतिक मामले में दखल नहीं देगी। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हम इसका सख्ती से पालन करेंगे।’

आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा देश
जनरल बाजवा ने कहा कि सेना के फैसला का स्वागत करने की बजाय कई लोगों ने अनुचित और अशोभनीय भाषा के साथ फौज की कड़ी आलोचना करना शुरू कर दिया। सेना की आलोचना करना राजनीतिक दलों का हक है, लेकिन जो भाषा इस्तेमाल की गई उसे लेकर सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ‘समय आ गया है कि राजनीति से जुड़े लोग अहंकार छोड़ कर आगे बढ़ें। देश गंभीर आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है और कोई भी पार्टी इसे बाहर नहीं निकाल सकती।’

राजनीति के कारण टूटा पाकिस्तान
आखिरी स्पीच में पाकिस्तानी सेना प्रमुख का दुख भी छलका। बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान सेना के कारण नहीं बल्कि राजनीतिक असफलता के कारण टूटा है। बाजवा ने अपनी स्पीच में सेना को बहादुर दिखाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘1971 के युद्ध में पाकिस्तानी फौजियों की संख्या 92 हजार नहीं बल्कि 34 हजार थी बाकी लोग अलग-अलग सरकारी विभागों से थे। भारतीय सेना के ढाई लाख सैनिकों से पाकिस्तानी सैनिक बहादुरी से लड़े।’

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...