10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी को सता रहा कर्ज बढ़ने का टेंशन! मुकेश अंबानी की...

गौतम अडानी को सता रहा कर्ज बढ़ने का टेंशन! मुकेश अंबानी की स्ट्रैटिजी से पाएंगे राहत

Published on

नई दिल्ली

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाला अडानी ग्रुप अपना कर्ज कम करने की तैयारी में हैं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों ने अडानी ग्रुप को अपना कर्ज कम करने को कहा है। इसके मद्देनजर ग्रुप पांच अरब डॉलर का फंड जुटाने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अडानी ग्रुप ने इसके लिए Mubadala Investment Co. और Abu Dhabi Investment Authority जैसी फर्मों के टॉप अधिकारियों से संपर्क साधा है। साथ ही Qatar Investment Authority और Canada Pension Plan Investment Board से भी बात हुई है। साथ ही वह अबू धाबी के शेख तहनून बिन जायद अल नहयान से जुड़े फंड्स और सॉवरेन वेल्थ फंड ADQ की भी थाह ले रहा है।

एक सूत्र ने कहा कि ग्रुप ने 10 अरब डॉलर जुटाने पर चर्चा की है। अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Ltd.) अगले साल तक 1.8 से 2.4 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है। कंपनी के बोर्ड की 25 नवंबर को बैठक होगी जिसमें फंड जुटाने के बारे में चर्चा होगी। सूत्रों ने कहा कि इस बारे में अभी चर्चा हो रही है और कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इस बारे में अडानी ग्रुप, Mubadala, ADQ और ADIA ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

अंबानी के रास्ते पर
सूत्रों के मुताबिक बैंकों ने डेट रेश्यो सुधारने के लिए अडानी ग्रुप को कर्ज कम करने को कहा है। इससे कंपनी के शेयरों में लिक्विडिटी भी बढ़ेगी। रिसर्च फर्म CreditSights ने सितंबर में एक रिपोर्ट में कहा था कि अडानी ग्रुप की कंपनियों पर ज्यादा कर्ज है। हालांकि अडानी ग्रुप ने इसे खारिज करते हुए कहा था कि उसकी कंपनियों का कर्ज रेश्यो मानकों के अनुरूप है। मुकेश अंबानी ने साल 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में हिस्सेदारी बेचकर 27 अरब डॉलर से अधिक जुटाए थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...