8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान के 'दुश्‍मन' को शहबाज ने बनाया पाक का नया आर्मी चीफ,...

इमरान के ‘दुश्‍मन’ को शहबाज ने बनाया पाक का नया आर्मी चीफ, जानें कौन हैं असीम मुनीर

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने काफी आशंकाओं और अफवाहों के बीच ले. जनरल असीम मुनीर को देश का अगला सेना प्रमुख चुना है। सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब की तरफ से ऐलान किया गया है कि पीएम ने अपने पास मौजूद शक्तियों का प्रयोग करते हुए ले. जनरल मुनीर को सेना प्रमुख के तौर पर चुना है। मुनीर, 29 नवंबर को रिटायर होने वाले जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। जनरल मुनीर के अलावा ले. जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को ज्‍वॉइन्‍ट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ कमेटी (CJCSC) के तौर पर नियुक्‍त किया गया है। मरियम औरंगजेब के मुताबिक राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी को इस बारे में जानकारी दे दी गई है और इससे जुड़ा विवरण भी उन्‍हें भेज दिया गया है।

बढ़ाया गया कार्यकाल
दिलचस्‍प बात है कि ले. जनरल मुनीर सितंबर 2022 में रिटायर होने वाले थे लेकिन उनका कार्यकाल बढ़ाकर 27 नवंबर तक किया गया था। अब यह तय हो चुका है कि अगले तीन साल के लिए वह सेना प्रमुख के पद पर रहेंगे। पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) का कहना है कि मुनीर, सेना प्रमुख के लिए उपयुक्‍त हैं और वही पूर्व पीएम इमरान खान को सही जवाब दे सकते हैं।

बाजवा के फेवरिट
ले. जनरल मुनीर, जनरल बाजवा के फेवरिट रहे हैं और वह चाहते थे कि मुनीर ही सेना प्रमुख बने। अक्‍टूबर 2018 में मुनीर को बाजवा की सिफारिश पर ही इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई का चीफ बनाया गया था। लेकिन सिर्फ आठ महीने बाद यानी मई 2019 में उन्‍हें इस पद से हटा दिया गया था। जनरल मुनीर ने ही इमरान खान की पत्‍नी बुशरा बीबी से जुड़े भ्रष्‍टाचार के बारे में बताया था। इन आरोपों के बाद ही इमरान ने जनरल मुनीर को उनके पद से हटा दिया था।

सबसे सीनियर जनरल मुनीर
जनरल बाजवा के अलावा ले. जनरल मुनीर का नाम सबका फेवरिट था। मुनीर इस समय सबसे सीनियर हैं। बताया जा रहा है कि उनका नाम प्रधानमंत्री के पास भेजी जाने वाली लिस्‍ट में सबसे ऊपर था। सेना प्रमुख के बारे में उनके नाम का ऐलान होने से पहले व‍ह रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्‍वार्ट्स में क्‍वार्टर मास्‍टर जनरल के पद पर हैं। ले. जनरल असीम मुनीर ने पाकिस्‍तान की ओपेन ट्रेनिंग सर्विस (OTS) के जरिये सेना को ज्‍वॉइन किया था।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...