8.4 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्‍ट्रेलिया के पास हिंद महासागर में मिला इंसान जैसा अजीबोगरीब जीव, वैज्ञानिकों...

ऑस्‍ट्रेलिया के पास हिंद महासागर में मिला इंसान जैसा अजीबोगरीब जीव, वैज्ञानिकों के उड़े होश

Published on

पर्थ

हिंद महासागर कई तरह के आश्‍चर्यजनक और रहस्‍यमय तथ्‍यों से भरा हुआ है। साथ ही दुनिया का यह हिस्‍सा संसाधनों की वजह से भी काफी खास है। लेकिन अब इसी हिंद महासागर के सूनसान और निर्जन इलाके के गहरे समंदर में वैज्ञानिकों को हैरान करने वाले जीवों के बारे में पता लगा है। ज्‍वालामुखी के करीब मिलने वाले ये जीव वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स के लिए चर्चा का विषय बन गए है। यह अजब-गजब से जीव हिंद महासागर के गहरे हिस्‍से में मिले हैं। म्‍यूजियम विक्‍टोरिया रिसर्च इंस्‍टीट्यूट के वैज्ञानिकों को बिना आंख वाले जानवर, चमगादड़ जैसी दिखने वाली मछली और छिपकली जैसी मछली जिसके दांत काफी नुकीले थे, मिले हैं।

कैसे मिला इनका पता
डेली स्‍टार रिपोर्ट के मुताबिक ये जीव उस समय मिले जब रिसर्चर्स ऑस्‍ट्रेलिया के सूनसान कोकोज आइलैंड मरीन पार्क में समंदर के नीचे खुदाई का काम कर रहे थे। यह द्वीप 467054 स्‍क्‍वॉयर किलोमीटर तक फैला है। यहां से पर्थ की दूरी 2750 किलोमीटर है और उत्‍तर-पश्चिमी हिस्‍से में पड़ता है। दिलचस्‍प बात है कि यहां से मूंगे के दो द्वीप भी हैं। इसके साथ ही 27 छोटे द्वीप हैं जहां पर सफेद रेत, पाम के पेड़ और कुछ खाड़‍ियां भी हैं। वैज्ञानिकों की टीम ने इससे पहले यहां पर उस समुद्री जीवन का पता लगाया था जिसके बारे में किसी को भी कुछ नहीं मालूम था।

इंसान जैसी मछली
वैज्ञानिक समुद्र की सतह के तीन मील नीचे सैंपल इकट्ठा करने गए थे। उन्‍हें उसी समय जिलेटिन स्किन के साथ एक अंधी ईल मिली है। इसकी आंखें विकसित नहीं हुई हैं। वैज्ञानिकों को यह तीन मील से भी ज्‍यादा की गहराई पर मिली है। वैज्ञानिक इसे हासिल करके काफी खुश हैं। इसके अलावा उन्‍हें लिजर्डफिश मिली है जिसके अंडाशय और वीर्यकोष एक साथ हैं। इसके अलावा उन्‍होंने एक सिर पर आंख वाली चपटी मछली की भी खोज की है। यह बिल्‍कुल इंसान के जैसी नजर आती है।

हर तरह की मछलियां
गहरे समुद्र की बैटफिश भी रिसर्चर्स को मिली हैं जो समुद्र तल पर अपने हाथों जैसे पंखों के सहारे चलती हैं। स्लोन की वाइपरफिश ने वैज्ञानिकों को सबसे ज्‍यादा हैरान किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मछलियां गहरे समुद्र में रहने की आदी हैं। ये मछलियां हर तरह के आकार में मिलती हैं। इनकी आंखें या तो बहुत बड़ी होंगी या फिर होंगी ही नहीं। म्यूजियम विक्टोरिया रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख वैज्ञानिक टिम ओहारा ने इस बारे में विस्‍तार से लाइव साइंस को जानकारी दी है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...