13.6 C
London
Saturday, April 4, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसमुद्र में गिरा iPhone 8 Plus, एक साल बाद मिला सही सलामत,...

समुद्र में गिरा iPhone 8 Plus, एक साल बाद मिला सही सलामत, लोग देखकर हैरान

Published on

नई दिल्ली

अक्सर लोग फोन में वाटरप्रूफ को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि यह फोन के लिए लाइफ सेवर फीचर है। एक ऐसा मामला अमेरिका में देखने को मिला, जहां 12 माह पहले समुद्र में गिरा फोन सही सलामत मिल गया। जब फोन को चार्ज करके ऑन किया गया, तो वो पहले की तरह चलने लगा। यह फोन iPhone 8 Plus है। जिसे फिलहाल ऐपल की तरफ से बंद कर दिया गया है।

एक साल बाद सही सलामत मिला फोन
रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका का हैंपशायर की रहने वाली एक महिला क्लेयर एटफील्ड का iPhone 8 Plus स्मार्टफोन समुद्र में गिर गया था। दरअसल महिला एक पैडल बोर्डिंग कर रही थी। यह राफ्टिंग जैसा एक्सपीरिएंस होता है, जिसमें फोन को एक वाटरप्रूथ बैग में रखा जाता है। क्लेयर एटफील्ड ने भी पैडल बोर्डिंग से पहले वाटरप्रूफ बैग में अपना iPhone 8 Plus स्मार्टफोन डाल दिया था। लेकिन वो बैग गलती से समुद्र गिर गया था। ऐसे में क्लेय एटफील्ड को भरोसा था कि उनका फोन वापस नहीं मिलेगा। लेकिन एक साल बाद खोया iPhone 8 Plus सही सलामत वापस मिल गया। हालांकि जिस वाटरप्रूफ बैग में iPhone 8 Plus रखा गया था, तो बैग पूरी तरह से फट गया था। लेकिन इसके बावजूद फोन सही सलामत रहा, जिसे देखकर क्लेयर एटफील्ड आश्चर्यचकित रह गई। बता दें कि iPhone 8 Plus वाटर प्रूफ है। लेकिन फोन के एक साल तक गहरे पानी में रहने के बावजूद चलते रहना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

iPhone 8 Plus के स्पेसिफिकेशन्स
Apple iPhone 8 Plus स्मार्टफोन में 5.5 इंच रेटीना IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1080 x1920 पिक्सल रेजोल्यूशन मिलता है। फोन Ion-strengthened ग्लास सपोर्ट मिलता है। फोन iOS 11 बेस्ड iOS 16.1 सपोर्ट के साथ आता है। इसमें Apple A11 Bionic चिपसेट सपोर्ट दिया गया है। फोन में 12MP ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि फ्रंट में 7MP कैमरा दिया गया है।

Latest articles

Amla Benefits: सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आंवला, इसे खाने से मिलेंगे ढेरों फ़ायदे

Amla Benefits: आयुर्वेद के अनुसार आंवला (Amla) सेहत बेहद फायदेमंद होता है। आंवला शरीर...

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास, पुलिस में शिकायत

भोपाल। राजधानी स्थित अजाक्स के प्रांतीय कार्यालय में एक त्यक्ति ने 20 मार्च को...

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली वनांचल की सूरत, लुण्ड्रा के ग्रामीणों का पैदल सफर हुआ खत्म

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ शासन की 'मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना' वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...