16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यटिकट कंफर्म मगर ट्रेन से गायब हो गया कोच, यात्रियों ने किया...

टिकट कंफर्म मगर ट्रेन से गायब हो गया कोच, यात्रियों ने किया हंगामा

Published on

आगरा,

उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया. यात्रियों के हंगामे के चलते मंगला एक्सप्रेस ट्रेन करीब 45 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही. हंगामा बढ़ने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया. इसके बाद ट्रेन गंतव्य की तरफ बढ़ पाई.

दरअसल दिल्ली से केरला जाने वाली मंगला एक्सप्रेस ट्रेन सुबह करीब साढ़े आठ बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची. यात्री एस 8 कोच की तलाश में आगे पीछे दौड़ने लगे. लेकिन उन्हें ट्रेन में एस 8 कोच नहीं मिला. ऐसे में जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन करा रखा था उन्हें समझ नही आया कि वो क्या करें, किस कोच में आगे का सफर तय करें. यात्री सोच विचार में ही थे कि ट्रेन हॉर्न बजाकर आगे बढ़ने लगी.

ट्रेन को आगे बढ़ता देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवा दी. यात्री ट्रेन से बाहर निकले और हंगामा कर दिया. यात्रियों के हंगामे के चलते 45 मिनट तक ट्रेन कैंट स्टेशन पर ही खड़ी रही. हालांकि अधिकारियों के समझाने पर यात्री शांत हो गए और इसके बाद कहीं जाकर ट्रेन आगे बढ़ पाई.

कुछ दिनों पहले मुंबई लोकल ट्रेन लेट चलने से नाराज यात्रियों ने पटरियों पर उतर कर प्रदर्शन किया था. महाराष्ट्र के टिटवाला स्टेशन पर देरी से चल रही ट्रेन को लेकर गुस्साए यात्रियों ने पटरी पर उतरकर लोकल ट्रेन को रोककर विरोध प्रदर्शन किया. इस आंदोलन से रेलवे थाना क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया था.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this